होम / कोर्ट कचहरी / Law Commission ने Uniform Civil Code पर मांगी जनता की राय, जल्द लागू होगा बिल?

Law Commission ने Uniform Civil Code पर मांगी जनता की राय, जल्द लागू होगा बिल?

22वें लॉ कमीशन ने यूनिफार्म सिविल कोड पर आम जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक निकायों के विचारों की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में विभिन्न धर्मों के बीच शादी, तलाक, गोद लिए जाने जैसे निजी मामलों को एक ही कानून के तहत लाने के लिए सरकार देश में यूनिफार्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लाना चाहती है. लेकिन भारत धर्मनिरपेक्ष और विविधताओं से भरा एक देश है और इसीलिए जहां कुछ लोग इसके समर्थन में हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं.

जनता से मांगी राय
इसी विरोध को देखते हुए भारतीय लॉ कमीशन ने आम जनता और धार्मिक निकायों से यूनिफार्म सिविल कोड के लिए सुझाव मांगे हैं. कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा दिए गए एक बयान की मानें तो 21वें लॉ कमीशन ने अपील के साथ-साथ 10 जुलाई 2016 को एक प्रश्नपत्र द्वारा स्टेकहोल्डर्स के विचार मांगे थे और फिर 2018 में 19 मार्च, 27 मार्च और 10 अप्रैल को जनता द्वारा की गई अपीलों के द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड के विषय की जांच की गई थी. इन जबरदस्त जवाबों को ध्यान में रखते हुए अब 22वें लॉ कमीशन ने एक बार फिर यूनिफार्म सिविल कोड पर आम जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक निकायों के विचारों की मांग की है.

यहां भेजें अपनी राय
कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, यूनिफार्म सिविल कोड में दिलचस्पी रखने वाला कोई भी व्यक्ति या फिर धार्मिक निकाय इस सूचना को जारी किए जाने के 30 दिनों के भीतर अपने विचार membersecretary-lci@gov.in ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ईमेल-आईडी पर भेजी गई सभी मेल सीधा भारतीय लॉ कमीशन को प्राप्त होंगी.

क्या सरकार अपनाना चाहती है सिविल कोड?
फिलहाल यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर किसी प्रकार का फैसला नहीं किया जा सका है. इस साल फरवरी में पूर्व कानून मंत्री किरन रिजीजू ने राज्य सभा में कहा था कि सरकार अभी तय नहीं कर पाई की है कि यूनिफार्म सिविल कोड को भारत में लागू किया जाए या फिर नहीं. किरन रिजीजू से सवाल किया गया था कि क्या भारत सरकार यूनिफार्म सिविल कोड को अपनाना चाहती है या फिर नहीं. इस सवाल के जवाब में किरन रिजीजू ने कहा था कि इस मुद्दे पर 22वें लॉ कमीशन द्वारा विचार किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि सरकार ने 21वें लॉ कमीशन से यूनिफार्म सिविल कोड से जुड़े  विभिन्न पहलुओं की जांच करें और अपने विचार साझा करें. 
 

यह भी पढ़ें: बाजार की चाल चाहे जो भी रहे, इन शेयरों में आज बन सकता है कमाई का मौका!

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago