होम / कोर्ट कचहरी / बड़ी मुश्किल में फंसी Cognizant Technology, जानें क्या है पूरा मामला

बड़ी मुश्किल में फंसी Cognizant Technology, जानें क्या है पूरा मामला

इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंडिया की याचिका खारिज कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंडिया (Cognizant Technology Solutions India) एक बड़ी मुश्किल में फंस गई है. इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) की चेन्नई बेंच ने फैसला सुनाया है कि कंपनी एक व्यवस्था योजना के तहत 19000 करोड़ रुपए के शेयर-बायबैक पर लाभांश वितरण टैक्स (Dividend Distribution Tax) भरने के लिए उत्तरदायी है. बेंच के इस फैसले का मतलब है कि कंपनी को भारी-भरकम टैक्स का भुगतान करना होगा.  

यह धारा बनी आधार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ITAT ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अपने शेयरों की खरीद के लिए कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया भुगतान, संचित लाभ के वितरण के समान है और इस पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 2(22) के प्रावधान लागू होते हैं. इस धारा में कहा गया है कि जब कोई कंपनी शेयरधारकों को अपना कोई संचित लाभ प्रदान करती है, चाहे वह नकद हो या फिर संपत्ति के रूप में हो, तो इसे लाभांश माना जाता है. जिसका सीधा अर्थ है कि अगर कंपनी अपने शेयरधारकों को नकदी या संपत्ति, जैसे कि शेयर वितरित करती है, तो इसे कर उद्देश्यों के लिए लाभांश माना जाएगा.

ये है पूरा मामला
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि आकलन वर्ष 2017-18 में Cognizant Technology Solutions ने मद्रास उच्च न्यायालय की ओर से मंजूर एक स्कीम के तहत अमेरिका और मॉरीशस स्थित अपने शेयरधारकों से 10 रुपए फेस वैल्यू के करीब 94,00,534 इक्विटी शेयर खरीदे थे. यह डील 20,297 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कुल 19,080.26 करोड़ रुपए में हुई थी. जब कंपनी द्वारा दायर IT रिटर्न की जांच की गई, तो असेसिंग ऑफिसर ने पाया कि कॉग्निजेंट लाभांश वितरण टैक्स का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है. 

हर जगह लगा झटका
इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से बतौर टैक्स 4,853.42 करोड़ रुपए की मांग की गई. हालांकि, कॉग्निजेंट इसके लिए तैयार नहीं हुई और उसने कमीशन ऑफ इनकम टैक्स (अपील्स) में अपील दायर की. यहां कंपनी को पहला झटका लगा, कमीशन ऑफ इनकम टैक्स ने असेसिंग ऑफिसर के फैसले को बरकरार रखा. इसके बाद कंपनी ने ITAT की चेन्नई पीठ से गुहार लगाई. हालांकि, अपीलीय न्यायाधिकरण को भी कंपनी के तर्क में कोई दम नजर नहीं आया. उसने कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंडिया को राहत देने से इनकार करते हुए माना कि कंपनी लाभांश वितरण टैक्स का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago