होम / कोर्ट कचहरी / UP के इस नामी वकील को 1 रुपये की सम्मान राशि देगी सरकार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

UP के इस नामी वकील को 1 रुपये की सम्मान राशि देगी सरकार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2004 के एक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को सीनियर एडवोकेट डॉ. अशोक निगम को 1 रुपये की सम्मान राशि देने का फैसला सुनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार सीनियर एडवोकेट डॉ. अशोक निगम को 1 रुपये की सम्मान राशि देगी. बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. अशोक निगम को सरकार की ओर से यह टोकन अमाउंट देने का फैसला सुनाया है. अदालत ने 2004 में वकीलों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज के मामले में यह आदेश दिया है. 

2007 में डाली याचिका

दरअसल सितंबर 2004 में वकीलों ने एक शांतिपूर्ण धरना किया था, जिसमें वकीलों और पुलिस कर्मियों के बीच एक झड़प हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया था. इस मामले में डॉ. निगम ने 2007 में इलाहबाद होई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल करके मांग की थी कि पीड़ित वकीलों को राहत राशि दी जाए. इसके अलावा वकीलों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाए. इस घटना में एडवोकेट अशोक निगम खुद भी घायल हुए थे.   

कोर्ट में डॉ. निगम ने कही ये बात
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की डिविजन बेंच ने वकील से खुद ही पूछा कि आखिर इसमें आप क्या क्षतिपूर्ति चाहते हैं? एडवोकेट डॉ. अशोक निगम ने पुलिस के साथ विवाद के दौरान वकीलों को हुए नुकसान और चोटों के लिए मुआवजे का भुगतान करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि मैं इस न्यायालय द्वारा निर्धारित किसी भी मुआवजे को स्वीकार करूंगा क्योंकि यह लड़ाई वकीलों के सम्मान के संबंध में अधिक है. इस पर जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला ने आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडवोकेट डॉ. अशोक निगम को 1 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-RCB के स्टार बॉलर सिराज ने खुद के दम पर बनाई करोड़ों की संपत्ति, ऑटो चलाते थे पिता

बेंच ने क्यों दिया 1 रुपये सम्मान राशि का फैसला?
बेंच ने सरकार को 1 रुपये की सम्मान राशि का आदेश देने के साथ ही कहा कि अशोक निगम वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. वह एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और लखनऊ बेंच में मशहूर वकील हैं. आपको बता दें, इस मामले में पूर्व जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग भी गठित किया गया था. आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा था कि इस मामले को बंद कर देना चाहिए, यह काफी पुराना मामला है और अब इस पर सुनवाई का कोई मतलब नहीं है. हालांकि कोर्ट ने इस पर असहमति जताई थी और कहा था कि जिस तरह से वकीलों की बेरहमी से पिटाई हुई थी, उस स्थिति में इस केस को बंद नहीं किया जा सकता है. वहीं, बीते महीने जब अशोक निगम ने खुद इस केस को बंद करने पर सहमति जताई तो फिर कोर्ट ने उनके सम्मान में ये फैसला सुनाया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago