होम / कोर्ट कचहरी / बुरा वक्त इसे ही कहते हैं, कल तक बड़े रईसों में थे शुमार; अब जेल में कटेंगी रातें!

बुरा वक्त इसे ही कहते हैं, कल तक बड़े रईसों में थे शुमार; अब जेल में कटेंगी रातें!

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज रहे FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड को अदालत ने दोषी करार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के बाजार में कई लोग आबाद हुए, तो कई बर्बाद भी हुए. यदि आपको क्रिप्टोकरेंसी की नॉलेज है, तो आपने सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) का नाम जरूर सुना होगा. डिजिटल एसेट एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर सैम कुछ समय पहले तक दुनिया के बड़े रईसों में शुमार थे, उनकी कायमाबी के उदाहरण दिए जाते थे, लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है. सैम को धोखाधड़ी और जालसाली के सभी सातों आरोपों में दोषी करार दिया गया है. उनकी सजा पर अगले साल 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा. 

इन आरोपों को कोर्ट ने माना सही
बैंकमैन-फ्राइड पर करीब 10 अरब डॉलर के कस्टमर फंड के गबन का आरोप लगा था. इसके अलावा, उन पर निवेशकों को धोखा देने और मनी लॉड्रिंग के भी आरोप थे. स्थानीय अदालत ने इन सभी आरोपों को सही पाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है. बुरे दिन शुरू होने से पहले तक 31 साल के बैंकमैन-फ्राइड अरबपति थे. उनकी नेटवर्थ करीब 26 अरब डॉलर थी. वह अमेरिका के 41वें और दुनिया के 60वें सबसे धनवान व्यक्ति थे. क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX डूब चुका है और उसके फाउंडर बर्बाद हो चुके हैं. 

रातोंरात हुए थे कंगाल
दिवालिया होने से पहले FTX दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज था. FTX ने पिछले साल नवंबर में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था. क्रिप्टो बाजार के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं थी. बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने से एक दिन पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा था. वह रातोंरात कंगाल हो गए थे. एक दिन में उनकी नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे उनकी संपत्ति घटकर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. यह किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट थी. इसके बाद उन पर धोखाधड़ी के आरोपों में केस चला. बैंकमैन-फ्राइड ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ग्राहकों के धन का दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन कोर्ट ने उनकी कोई दलील नहीं सुनी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago