✕

होम / कोर्ट कचहरी / Vivek Bindra को लेकर चलीं खबरों का क्या है सच, पुलिस ने किया खुलासा

Vivek Bindra को लेकर चलीं खबरों का क्या है सच, पुलिस ने किया खुलासा

फरीदाबाद पुलिस की तरफ से बताया गया है कि विवेक बिंद्रा को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Motivational Speaker Vivek Bindra) को हिरासत में लिए जाने की खबर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चल रही है. खबर में बताया गया है कि विवेक फरीदाबाद की अदालत में सुनवाई के दौरान वीडियो बना रहे थे. इस वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया. अब पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी किया है. 

पुलिस ने कही ये बात
फरीदाबाद पुलिस की तरफ से बताया गया है कि विवेक बिंद्रा को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिंद्रा के मोबाइल में ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसका दावा वायरल खबरों में किया गया है. पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के मोबाइल चेक किया गया, लेकिन उसमें अदालत की सुनवाई का कोई वीडियो या फोटो नहीं मिला. उन्हें हिरासत में लेने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं.

क्या है पूरा मामला?
विवेक बिंद्रा हाल ही में किसी पारिवारिक मामले की सुनवाई के लिए फरीदाबाद कोर्ट गए थे. इस दौरान, कोर्ट के किसी कर्मचारी को लगा कि बिंद्रा अदालत की सुनवाई के वीडियो बना रहे हैं. इस पर फरीदाबाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तुरंत विवेक बिंद्रा के फोन का सिम कार्ड निकालकर उन्हें दे दिया और उनका फोन जांच के लिए अपने पास रख लिया. जांच में पुलिस ने पाया कि बिंद्रा के फोन में कोर्ट की कोई भी रिकॉर्डिंग या फोटो नहीं है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

2 days ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

4 days ago

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

8 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

10 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

13 hours ago