होम / कोर्ट कचहरी / EXCLUSIVE : जानिए बाबा रामदेव के जवाब पर क्‍या बोलीं महाराष्‍ट्र महिला आयोग की अध्‍यक्ष

EXCLUSIVE : जानिए बाबा रामदेव के जवाब पर क्‍या बोलीं महाराष्‍ट्र महिला आयोग की अध्‍यक्ष

बाबा रामदेव के बयान को लेकर बड़ा विवाद हो गया था. कई महिलाओं ने इस मामले के लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाबा रामदेव के बयान को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। कई महिलाओं ने इस मामले के लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी
बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर दिए अपने बयान पर जवाब दाखिल कर दिया है. बाबा रामदेव ने अपने इस जवाब में कहा कि वो महिलाओं का बहुत सम्‍मान करते हैं. उनके इस एक घंटे तक चले कार्यक्रम में उनके दिए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. इस पर बिजनेस वर्ल्‍ड हिंदी ने महाराष्‍ट्र की महिला आयोग की अध्‍यक्ष से एक्‍सक्‍लूसिव बात की है, जिसमें उन्‍होंने बताया है कि अब उनके जवाब के बाद आगे क्‍या होने जा रहा है. क्‍या अब महिला आयोग इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है या ये मामला यहीं पर खत्‍म हो गया है. 


क्‍या बोलीं महाराष्‍ट्र महिला आयोग की अध्‍यक्ष 
बिजनेस वर्ल्‍ड हिंदी ने महाराष्‍ट्र महिला आयोग की अध्‍यक्ष रूपाली चाकनकर से इस पूरे मामले को लेकर बात की है. रूपाली चाकनकर ने कहा कि इस मामले को लेकर महिला आयोग को उनका जवाब मिल गया है, जिसमें उन्‍होंने कहा है  “हम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा है कि हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई कार्यक्रमों के साथ काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा है कि पूरे एक घंटे के कार्यक्रम में महिलाओं के सशतिकरण और दूसरे विषयों को लेकर बात की लेकिन वहां का गलत वीडियो वायरल हो रहा है. मेरे मन में ऐसा कुछ भी नहीं था, लेकिन अगर मेरे इस बयान से किसी का दिल दुखा है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं”. उन्‍होंने अपने लेटर में माफी मांगी है. 


बाबा के जवाब के बाद अब आगे क्‍या होगा 
हमने रूपाली चाकनकर से पूछा कि आखिर इस तरह के मामलों में आगे की कार्रवाई होती क्‍या है. क्‍या जवाब में माफी मांगने के बाद मामला शांत हो जाता है या इसके बाद भी महिला आयोग किसी तरह की कार्रवाई करता है. इस पर उन्‍होंने कहा कि अब हम जान लेंगें कि कहीं कोई पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं. अगर हुई है तो फिर उस केस में हम लोग पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं. इस बीच अगर कोई इस मामले में अगर कोई शिकायत करता है तो फिर उस पर आगे की कार्रवाई होती है.


क्‍या बोले थे बाबा रामदेव 
बाबा रामदेव महाराष्‍ट्र के थाने में आयोजित एक योग कार्यक्रम में शमिल हुए थे. यहां उन्‍होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि “यहां कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अपने झोले में साड़ियां लेकर आई थी, लेकिन कार्यक्रम की व्‍यस्‍तता के चलते वो साड़ी पहन नहीं सकी. सुबह के योग के बाद शाम का योग कार्यक्रम शुरू हो गया. कोई बात नहीं, घर जाकर पहन लेना'. इसके बाद उन्होंने कहा - आप साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह से कोई न भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं. पहले बच्चों को कौन कपड़े पहनाता था. आज बच्चों को कपड़ों की 5-5 लेयर पहना दी जाती हैं”. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं.  
  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

1 hour ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

2 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

2 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago