होम / कोर्ट कचहरी / ऐतिहासिक फैसला! अब अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर, उनकी आवाज का इस्तेमाल किया तो खैर नहीं

ऐतिहासिक फैसला! अब अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर, उनकी आवाज का इस्तेमाल किया तो खैर नहीं

जानिए दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में क्या-क्या कहा. इससे अब अमिताभ बच्चन को क्या मिलेगी राहत?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि अब आपने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सहमति के बिना उनका नाम, उनकी तस्वीर या उनकी आवाज का इस्तेमाल किया तो फिर आपकी खैर नहीं. दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस संबंध में एक ऐतिहासिक आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नवीन चावला ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर, आवाज या उनकी किसी भी विशेषता का उनकी सहमति के बिना इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी. यह आदेश एक ऐतिहासिक फैसला है, जो भारत में अपनी तरह का पहला फैसला है. यह आदेश सिर्फ रजत नागी, राणा प्रताप सिंह और अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है. यानी पूरी दुनिया में कोई भी अमिताभ बच्चन की अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर या आवाज का दुरुपयोग नहीं कर सकता. यह एक 'जॉन डो' आदेश है, जो पूरी दुनिया के खिलाफ है और इसका व्यापक दायरा है, क्योंकि अमिताभ बच्चन के लिए बार-बार होने वाले उल्लंघनों पर नजर रखना असंभव होगा.

कौन-कौन लोग करते हैं दुरुपयोग?
दरअसल, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपर्स, केबीसी से अवैध रूप से जुड़कर लॉटरी कराने वाले लोग, पुस्तक प्रकाशकों, टी-शर्ट विक्रेताओं और विभिन्न अन्य व्यवसायों के लोगों द्वारा अमिताभ बच्चन के नाम, उनकी तस्वीर और उनकी आवाज का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है. इसी से परेशान होकर अमिताभ बच्चन को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

किसने की अमिताभ बच्चन की पैरवी?
प्रख्यात वकील हरीश साल्वे, अमीत नाइक और प्रवीण आनंद के साथ अमिताभ बच्चन के लिए उच्च न्यायालय में पेश हुए. आनंद और नाइक के संयुक्त प्रबंध भागीदार अमीत नाइक ने कहा, "यह ऐतिहासिक फैसला किसी भी व्यक्ति को अमिताभ बच्चन के नाम, तस्वीर, आवाज और अन्य व्यक्तित्व विशेषताओं का उपयोग उनकी सहमति के बिना फिजिकल या डिजिटल किसी भी माध्यम से करने से रोकेगा." उन्होंने आगे कहा, "हमें खुशी है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस ऐतिहासिक फैसले को पेश किया है. हरीश साल्वे और प्रवीण आनंद का भी आभारी हूं, जिन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई."

आईटी मंत्रालय को भी दिया ये आदेश
यह फैसला देश में पर्सनालिटी राइट पर कानून के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है, जो किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और प्रचार के अधिकार, कॉपीराइट के तहत अधिकारों और आम कानून अधिकारों की रक्षा करता है. दिल्ली हाई कोर्ट के संज्ञान में यह भी लाया गया कि उल्लंघनकर्ताओं ने अवैध रूप से अमिताभ बच्चन के नाम को www.amitabhbachchan.com और www.amitabhbachchan.in जैसे वेब डोमेन नामों के रूप में रजिस्टर्ड किया है. इसके बाद हाई कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को अमिताभ बच्चन की विशेषताओं का उल्लंघन करने वाले सभी लिंक/वेबसाइटों को हटाने का भी निर्देश दिया.

VIDEO : डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

19 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

35 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago