होम / कोर्ट कचहरी / Muthoot Finance को CCI ने एक ही मामले में दूसरी बार भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?

Muthoot Finance को CCI ने एक ही मामले में दूसरी बार भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?

CCI ने Muthoot Finance को शो-कॉज नोटिस भेजा है. खास बात ये है कि इस मामले में मुथूट फाइनेंस खुद ही CCI के पास शिकायत लेकर पहुंची थी और अब खुद ही फंस गई है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गोल्ड लोन बांटने वाली नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) को शो कॉज नोटिस भेजा है. सीसीआई द्वारा कंपनी को एक ही मामले में यह दूसरा नोटिस भेजा गया है. सत्रों के अनुसार मुथूट फाइनेंस को यह नोटिस आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करने के चलते भेजा गया है. आपको बता दें, इस मामले में मुथूट फाइनेंस खुद ही सीसीआई के पास शिकायत लेकर पहुंची थी और अब खुद ही फंस गई है.

क्यों मिला नोटिस?
सीसीआई द्वारा भेजे गए इस नोटिस में डिबेंचर ट्रस्टियों से जुड़े एक मामले में कंपनी की ओर से महत्वपूर्ण तथ्यों को नजर अंदाज करने पर सवाल उठाया गया है. नोटिस में कहा गया है कि एक ट्रस्टी का काम आमतौर पर डिबेंचर धारकों के हितों की रक्षा करना, कंपनी के परफार्मेस की निगरानी करना, सुरक्षा लागू करना, डिबेंचर धारकों को जानकारी प्रदान करना और डिफॉल्ट के मामले में कानूनी कार्रवाई करना है.

ये है पूरा  मामला
सितंबर 2021 में मुथूट फाइनेंस ने डिबेंचर धारकों के खिलाफ एक शिकायत देते हुए कहा था कि वे मार्केट में अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठा रहे हैं और नॉन कंवर्टिबल डिबेंचर जारी करने की सुविधा के लिए अधिक फीस ले रहे हैं. हालांकि इस मामले में जब सीसीआई ने जांच की तो पता चला कि मुथूट ने इसी प्रकार की शिकायत सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास भी की थी और इसके बारे में सीसीआई को कुछ नहीं बताया.  

इस कानून के तहत भेजा नोटिस
कॉम्पिटीशन एक्ट के सेक्शन 45 के तहत सीसीआई अधूरी और झूठी जानकारी देने के खिलाफ किसी पक्ष को नोटिस भेज सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में मुथूट को यह दूसरा नोटिस भेजा गया है. इससे पहले जो नोटिस भेजा गया था, उस पर सितंबर 2023 में केरल हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया था. कोर्ट ने सीसीआई को इस मामले पर फिर से विचार करने के लिए कहा था. वहीं. अब डिंबेंचर ट्रस्टियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनका कहना है कि सीसीआई के पास इस मामले में सुनवाई का कोई अधिकार नहीं है. ये मामला सेबी के दायरे में आता है. 

कंपनी से यहां हुई चूक
इस मामले में लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक अनोखा मामला है कि जिसमें इंफार्मेंट यानी शिकायत देने वाले के खिलाफ ही नोटिस भेजा गया है. लीगल एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनी से इस मामले में यह चूक हो गई है कि उसने सीसीआई से सेबी को दी शिकायत के बारे में कुछ नहीं बताया, जबकि सीसीआई के जनरल रेगुलेशंस के रेगुलेशन 10 (2) के तहत इंफॉर्मेंट को अपनी शिकायत से जुड़े सभी लंबित विवादों का खुलासा करना होता है. अब यह मामला अधिकार क्षेत्र की लड़ाई में भी बदल गया है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago