होम / कोर्ट कचहरी / ताज के बाशिंदे ने कोरियाई कार कंपनी को यूं घेरा,1000 करोड़ का ठोका केस

ताज के बाशिंदे ने कोरियाई कार कंपनी को यूं घेरा,1000 करोड़ का ठोका केस

धोखाधड़ी के आरोप में याचिकाकर्ता ने कार कंपनी के सीईओ, सीओओ समेत कई अन्य अधिकारियों व लोकल डीलर के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आगरा में एक कार कंपनी पर 1000 करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया है. याचिकाकर्ता के वकील के अनुसार कार में सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध नहीं थे और इसके साथ ही जिस कार को खरीदने के लिए याचिकाकर्ता ने पैसा दिया और लोन लिया था, वो कार उसको मिली ही नहीं. धोखाधड़ी के आरोप में याचिकाकर्ता ने कार कंपनी के सीईओ, सीओओ समेत कई अन्य अधिकारियों व लोकल डीलर के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. 

ये है पूरा मामला

याचिकाकर्ता राजेंद्र कुमार ने 13 नवंबर 2020 को एक हुंडई के कमलानगर स्थित शोरूम पर एक सैंट्रो स्पोर्ट्ज कार नंबर UP80 FQ 7866 बुक की थी. इसके लिए उसने इंडियन बैंक से पांच लाख रुपये का कार लोन भी लिया हुआ है, जिसकी किश्त वो लगातार चुका रहे हैं. राजेंद्र कुमार के मुताबिक कंपनी ने उनको जो ऑल न्यू सेंट्रो स्पोर्टस कार दी है, वो हकीकत में नहीं है. केवल दस्तावेजों में स्पोर्टस कार का मॉडल दिया गया है, जबकि कार साधारण व पुराने मॉडल की है. हालांकि, उनसे ऑल न्यू सेंट्रो स्पोर्ट्स की कीमत ली गई है. जब उन्होंने यह कार खरीदी थी तो कंपनी ने  एक ब्रोशर दिया, जिसमें कार की तमाम विशेषताएं लिखीं हैं. इसमें डुअल एयर बैग, रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, माइक्रो एंटीना, रियर वॉशर, वाइपर और वीडियो स्क्रीन का जिक्र था. मगर कार में कुछ भी उपलब्ध नहीं है.

कार सिक्योरिटी रेटिंग्स में फेल 

सैंट्रो की कार सिक्योरिटी रेटिंग्स में भी फेल हो गई है. इसको 2 स्टार रेटिंग्स मिली है, मतलब ये कि इसकी अधिकतम रफ्तार मात्र 56 किमी प्रति घंटा है, जबकि कंपनी द्वारा उपलब्ध ब्रोशर में इसकी अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा लिखी है. देश के तमाम हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है. ऐसे में कार की क्रैश टेस्ट रेटिंग शून्य है, जो कार चालक और उसमें सफर करने वालों के लिए बेहद खतरनाक है.

इन पर किया है मुकदमा

राजेंद्र कुमार ने हुंडई कंपनी के कार्यकारी अधिकारी यूइसुंग, अध्यक्ष व सीईओ जे हूं चांग समेत हुंडई के अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया है. राजेंद्र ने कहा कि अगर कार से सफर के दौरान उनको या फिर परिवार को हानि पहुंचती है तो उसकी जिम्मेदार सिर्फ कंपनी होगी. 

वसूला गया ज्यादा चार्ज

अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि कंपनी ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट के परिणाम को आधार बनाकर याचिकाकर्ता को कार बेची है. कंपनी के पास केवल 2 सुरक्षा रेटिंग है. इससे याचिकाकर्ता के परिवार की जान सफर के दौरान जोखिम में रहती है.

VIDEO: सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश, जानें नंबर 1 पर कौन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

5 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी चाल? इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,154.90 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

UPI पेमेंट पर चार्ज की तैयारी? राष्ट्रपति ने MDR से जुड़े विधेयक को दी मंजूरी

पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में बदलाव को मिली मंजूरी, फिलहाल UPI पर जीरो MDR की व्यवस्था बरकरार

1 hour ago

Hearzap ने Amplifon India के हियरिंग हेल्थकेयर कारोबार का किया अधिग्रहण, 420 केंद्रों का नेटवर्क मजबूत

अधिग्रहण के बाद देशभर में 420 सेंटर और 1,000 से अधिक सेवा प्रदाता जुड़े, 2027 तक 500 सेंटर का लक्ष्य

54 minutes ago

किसानों को आसान कर्ज, युवाओं को बैंकिंग से जोड़ने पर जोर; सीतारमण ने बैंकों को दिए निर्देश

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी बैंक दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों तक अधिक ऋण पहुंचाएं. इसके साथ ही युवाओं को बैंकिंग से जोड़ने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू करने का सुझाव भी दिया है.

1 hour ago

राखी बाजार में ‘वोकल फॉर लोकल’ की गूंज, ₹25 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है कारोबार

रक्षाबंधन पर ₹25 हजार करोड़ के राखी कारोबार का अनुमान, उपहार और अन्य उत्पादों को मिलाकर व्यापार ₹30 हजार करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद

16 hours ago