होम / कोर्ट कचहरी / Punit Goenka के लिए राहत लेकर आया सोमवार, SAT ने पलटा SEBI का ये आदेश

Punit Goenka के लिए राहत लेकर आया सोमवार, SAT ने पलटा SEBI का ये आदेश

पुनीत गोयनका ने सेबी के आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises Ltd- ZEEL) और पुनीत गोयनका (Punit Goenka) के लिए सोमवार राहत भरी खबर लेकर आया है. SAT (Securities Appellate Tribunal) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें जी एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनित गोयनका के किसी भी लिस्टेड कंपनी में मैनेजेरियल पद संभालने पर रोक लगाई गई थी. माना जा रहा है कि SAT के इस फैसले के बाद Zee-Sony मर्जर का काम फुल स्पीड में दौड़ सकेगा.  

जांच में करना होगा सहयोग
SAT ने पुनीत गोयनका को राहत देने के साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें जांच में सेबी का सहयोग करना होगा. गौरतलब है कि SEBI ने 12 जून के अपने आदेश में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर किसी भी लिस्टेड कंपनी में अहम पद लेने पर रोक लगाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी ने अपनी जांच में पाया था कि सुभाष चंद्रा और पुनित गोयनका ने जी एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर्स पोस्ट पर रहते हुए निजी लाभ के लिए पदों का दुरुपयोग किया था. इसलिए सेबी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कंपनी में मैनेजेरियल पद संभालने पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था. इसके खिलाफ एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और ZEEL के सीईओ पुनीत गोयनका ने ट्रिब्यूनल में अपील दायर की थी, जिसपर अब SAT का अंतिम फैसला आ गया है. इस फैसले के बाद गोयनका Zee-Sony मर्जर के बाद MD एवं CEO का पद संभाल सकेंगे.

जांच नहीं होगी प्रभावित
SAT ने अपने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ता गोयनका को जांच में पूरी तरह सहयोग करना होगा. यदि सेबी को जांच के दौरान कुछ ठोस मिलता है, तो वे जरूरी कानूनी कदम उठा सकते हैं. SAT ने यह भी कहा कि इस आदेश में जो बाते कहीं गई हैं वो प्राथमिक आधार पर हैं. यह जांच को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेगा और ना ही किसी पक्ष के द्वारा इसका उपयोग होगा. उम्मीद की जा रही है कि SAT के इस फैसले के बाद ZEE एंटरटेनमेंट और Sony पिक्चर इंडिया की विलय प्रक्रिया में तेजी आएगी. इस मर्जर का ऐलान 2021 में किया गया था, लेकिन ZEE ग्रुप के कानूनी विवाद में उलझने के चलते प्रक्रिया लगातार लंबी खिंचती आ रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

11 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago