होम / कोर्ट कचहरी / आचार्य बालकृष्‍ण के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी, भ्रामक विज्ञापन मामले में हुई कार्रवाई

आचार्य बालकृष्‍ण के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी, भ्रामक विज्ञापन मामले में हुई कार्रवाई

दरअसल बाबा रामदेव के इस साथी के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन मामले में कार्रवाई की है जिसमें कई दवाओं के जरिए स्‍थाई राहत देने की बात कही गई थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा के कारोबार को संभालने वाले सबसे खास सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आखिर आप पर अवमानना दोषी क्‍यों न माना जाए.अदालत ने भ्रामक विज्ञापन मामले में ड्रग्‍स एंड रेमेडीज एक्‍ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्‍हें नोटिस जारी किया है और पूछा कि अवमानना का मुकदमा क्‍यों न चलाया जाए. अदालत ने अवमानना का ये नोटिस ड्रग्‍स एंड रेमीडिज एक्‍ट के तहत चल रहे मामले को लेकर जारी किया. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली, न्‍यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्‍लाह की पीठ ने कहा कि कंपनी और आचार्य बालकृष्‍ण ने 21 नवंबर 2023 को मोटापा, रक्‍तचाप, जैसी बीमारियों के लिए अपने उत्‍पादों को स्‍थायी राहत के तौर के रूप में विज्ञापन और ब्रैंडिंग करने को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने आश्‍वासन का उल्‍लंघन किया है. अदालत ने आचार्य बालकृष्‍ण के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए पूछा कि आखिर आपके खिलाफ अवमानना का मामला क्‍यों न चलाया जाए. 

अदालत ने पूछा ये सवाल 
अदालत ने बाबा रामदेव के वकील से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर स्‍थायी राहत से आपका क्‍या मतलब है. या तो आदमी मर जाता है या उसका इलाज हो जाता है. इसके अलावा तीसरी कोई स्‍थायी राहत नहीं है. अदालत ने केन्‍द्र सरकार से भी सवाल करते हुए कहा कि क्‍या उन्‍होंने भ्रामक विज्ञापन जैसे मामले को लेकर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की है. न्‍यायमूर्ति अमानुल्‍लाह ने कहा कि उन्‍होंने पूरे देश को चकमा दे दिया है और आपने अपनी आंखे बंद कर ली हैं. जबकि अधिनियम कहता है कि फर्जी विज्ञापन पूरी तरह से मना है फिर भी आपने दो साल तक क्‍या किया. ये बेहद दुभाग्‍यपूर्ण स्थिति है. इस पर सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि के वकील ने कहा कि वो जल्‍द ही और बेहतर हलफनाम दायर करेंगे. लेकिन कार्रवाई के मामले को लेकर भारत सरकार की ओर पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज और शशांक वाजपेयी ने कहा कि अधिनियम के नियमों पर कार्रवाई करना राज्‍य सरकारों का काम है. 

पतंजलि के वकील ने कही ये बात 
पतंजलि आयुर्वेद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत को आश्वासन दिया था कि अब से, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा बनाए गए और डिस्‍ट्रीब्‍यूट किए गए उत्पादों के विज्ञापन और ब्रांडिंग से संबंधित किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं होगा. इसके अलावा, किसी भी चिकित्सा प्रणाली की औषधीय प्रभावकारिता का दावा करने वाला कोई भी आकस्मिक बयान किसी भी रूप में मीडिया में जारी नहीं किया जाएगा. न्यायालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को ऐसे आश्वासनों के लिए बाध्य किया था. यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि याचिकाकर्ता (याचिकाकर्ताओं) और किसी भी व्यक्ति तथा पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के बीच लंबित किसी भी मुकदमे पर रोक नहीं लगाई जाएगी और यह संबंधित न्यायालयों के समक्ष जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: पहली बार बाजार में आएंगे इस ऑटोमोबाइल डीलर कंपनी के IPO, जानें क्या होगी कीमत?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago