होम / कोर्ट कचहरी / केजरीवाल के बाद कौन? अब AAP के इन 4 नेताओं पर है एक्शन की तैयारी; सामने आए नाम

केजरीवाल के बाद कौन? अब AAP के इन 4 नेताओं पर है एक्शन की तैयारी; सामने आए नाम

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि पार्टी के 4 नेता ED के निशाने पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ और नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है. यह आशंका अरविंद केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने जताई है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में ED मुझे गिरफ्तार कर लेगी. एक करीबी ने मुझसे कहा है कि यदि में BJP में शामिल नहीं होती, तो ईडी मुझे गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों में मेरे घर पर ईडी रेड करने वाली है. 

कल सामने आया था नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि AAP के चार नेताओं को दो महीने में जेल में डालने की साजिश रची जा रही है. इसमें मेरे साथ-साथ सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी शामिल हैं. गौरतलब है कि शराब घोटाले से जुड़े मामले कल आतिशी का भी नाम सामने आया था. सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान ED ने दावा किया था कि केजरीवाल ने पूछताछ में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है. उन्होंने बताया है कि आरोपी विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे.

ये भी पढ़ें - दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली पावरफुल ED उनके iPhone के आगे कैसे हो गई बेबस?

आखिर कौन है विजय नायर?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह सवालों का सीधा जवाब देने के बजाए घुमा रहे हैं. साथ ही ED ने यह भी कहा कि जब CM से उनके करीबी और प्रमुख आरोपी विजय नायर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नायर मुझे नहीं, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था. बता दें कि कारोबारी विजय नायर आम आदमी पार्टी का कम्युनिकेशन इंचार्ज था. ED की टीम नायर को गिरफ्तार कर चुकी है. 

केजरीवाल पर इस्तीफे का दबाव 
गिरफ्तार और फिर रिमांड के बाद 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है. उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए अदालत में याचिकाएं भी दायर हो चुकी हैं. एक याचिका को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि वह इसमें दखल नहीं देना चाहती. केजरीवाल की मंत्री आतिशी यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे. हालांकि, राजनीति के जानकार मानते हैं कि यदि केजरीवाल जल्द बाहर नहीं आते, तो फिर उन्हें किसी दूसरे को कुर्सी सौंपनी होगी और संभव है कि सुनीता केजरीवाल को यह जिम्मेदारी दी जाए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago