होम / कोर्ट कचहरी / 3C यानी कंम्‍पेयरिंग, कम्‍प्‍लेनिंग, और क्रिटीसाइसिंग से हमेशा दूर रहे : डॉ अनुराग बत्रा

3C यानी कंम्‍पेयरिंग, कम्‍प्‍लेनिंग, और क्रिटीसाइसिंग से हमेशा दूर रहे : डॉ अनुराग बत्रा

डॉ बत्रा ने प्रोग्राम में आए यंग लॉ स्टूडेंट्स को बताते हुए कहा कि हार्ड वर्क का कोई विकल्‍प नहीं है. जरूरी है कि आप हार्ड वर्क करने से न बचें क्‍योंकि वही आपको एक सफल इंसान और सफल वकील बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी इंसान को सफलता प्राप्‍त करने के लिए 3C से दूर रहना चाहिए. अगर आप इन 3C  से दूर रहते हैं तो आपको एक सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्‍होंने कहा कि ये BW LEGAL का तीसरा सत्र है, जिस मौके पर आज BWLegal40Under40 का आयोजन चल रहा है. उन्‍होंने ज्‍यूरी के बारे में बताते हुए कहा कि हम बिल्‍कुल नहीं जानते हैं कि आखिर किसे ये अवॉर्ड मिलने जा रहा है. हमने इसमें पूरी निष्‍पक्षता बरती है. उन्‍होंने कहा कि हम लोगों को ऐसे इवेंट से जुड़ना चाहिए, जिससे हमें अपने भविष्‍य में बहुत कुछ सीखने को मिले. 


आखिर क्‍या है 3C 
3C के बारे मे बताते हुए उन्‍होंने कहा कि कभी भी अपने आप को किसी से कंपेयर न करें, क्‍योंकि आपके अंदर एक क्‍वालिटी है, जिसकी किसी से कोई तुलना नहीं है. इसी तरह से अगले C के बारे में बताते हुए कहा कि कभी भी किसी को क्रिटीसाइज नहीं करना चाहिए और तीसरे C कम्‍प्‍लेन के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि किसी भी चीज की शिकायत नहीं करनी चाहिए. दिल्‍ली में हो रहे BW LEGAL के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. बत्रा ने 3H के बारे में भी कहा कि हंगर, होप और हसल भी जरूरी है. उनका भी ध्‍यान रखा जाना चाहिए. 


दिन में हमेशा दो घंटे मोबाइल से रहें दूर 
उन्‍होंने कहा कि मैं जानता हूं कि आज मोबाइल हमारा थर्ड आर्म मतलब तीसरा हाथ बन गया है. लेकिन जरूरी ये है कि हम दिन में दो से तीन घंटा उससे दूर रहना सीखें. उन्‍होंने कहा कि मैं खुद भी इस प्रैक्टिस को करता हूं. दिन में दो से तीन घंटा मैं मोबाइल से दूर रहता हूं. उन्‍होंने कहा जीवन में हार्ड वर्क करना बेहद जरूरी है. तभी आप उस मुकाम को पा सकतें हैं जिसे आपने अपने लिए सोचा है. 


सवाल पूछिए और नेटवर्किंग कीजिए 
उन्‍होंने कहा कि हमें हमेशा अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि आज आप लोग जिस इवेंट में आये हैं उसमें सवाल पूछिए और लोगों से मिलिए. क्‍योंकि इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. उन्‍होंने अपने दिल्ली के मशहूर आर्किटेक्ट और वेदविशेषज्ञ दक्ष भारद्वाज के बारे में बताते हुए कहा कि उनसे मेरी दोस्‍ती 1998 में हुई थी. लेकिन हम लोग तब से आज तक बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं. उन्‍होंने कहा कि संबंध हमेशा आपको बहुत कुछ सिखाते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

10 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

10 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

11 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

15 hours ago