✕

होम / कोर्ट कचहरी / Yamuna Expressway: आज सुबह कार में लगी आग, जिंदा जले 2 इनसान

Yamuna Expressway: आज सुबह कार में लगी आग, जिंदा जले 2 इनसान

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए हैं. कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी, तभी ये दुर्घटना हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हादसे की खबर है. जानकारी के अनुसार, सोमवार यानी आज सुबह हुए इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. मृतक दिल्ली के बताए जा रहे हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. एक्सीडेंट माइल स्टोन 60 के पास हुआ, इसके तुरंत बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार दोनों लोग जिंदा जल गए. 

ऐसे हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब छह बजे की है. नोएडा से आगरा की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार एक्सप्रेस वे पर पलटे पड़े ट्रोला से टकरा गई और इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई. सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. कार की फ्रंट सीट पर बैठे दोनों यानी जिंदा जल गए.   

गाड़ी नंबर से हुई पहचान
दुर्घटना के चलते एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर आने वाला ट्रैफिक थम गया. सूचना पर पहुंछे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में बैठे दोनों लोग जिंदा जल चुके थे. मृतकों की पहचान गाड़ी नंबर के आधार पर की गई है. पुलिस ने बताया कि मरने वाले वेस्ट करावल नगर ईस्ट दिल्ली के निवासी लाला और सोनू कुमार हैं. पीड़ित परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

2 days ago

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

6 days ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

12 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

9 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

9 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

12 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

12 hours ago