होम / बिजनेस / जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, Meta में हलचल; जानिए क्या कहा

जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, Meta में हलचल; जानिए क्या कहा

कंपनी पर भी आर्थिक मंदी का असर पड़ा है. इसी कारण मेटा लागत में कटौती करने का प्रयास कर रही है. कंपनी में छंटनी का फैसला इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका में मंदी का संकट गहराता जा रहा है. भले ही अमेरिकी सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है, पर कंपनियों पर इसका साफ असर दिख रहा है. अब मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी में अब कोई हायरिंग नहीं होगी. इसके अलावा उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि कंपनी में बहुत जल्द छंटनी भी होने वाली है.

इंटरनल कॉल के दौरान कर्मचारियों को चेतावनी
'द वर्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, जुकरबर्ग ने कर्मचारियों से एक इंटरनल कॉल के दौरान ये चेतावनी दी है. आपको बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ने पहले भी यह संकेत दिया था कि आने वाले दिनों में बढ़ते हेडकाउंट को कम किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में हम कई टीम कम करेंगे. पर अब उन्होंने कर्मचारियों से छंटनी की बातें साफ-साफ कह दी हैं.

10 प्रतिशत की कटौती की योजना
कंपनी पर भी आर्थिक मंदी का असर पड़ा है. इसी कारण मेटा लागत में कटौती करने का प्रयास कर रही है. कंपनी में छंटनी का फैसला इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है. मेटा ने आने वाले महीनों में लागत में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बनाई है और पहले की रिपोर्टों के अनुसार, अधिक से अधिक कर्मचारियों को उनकी पारंपरिक '30-दिन की सूची' से हटा दिया गया है.

क्या है '30 दिन की सूची'
मेटा की यह एक पॉलिसी है. इसमें उन कर्मचारियों को रखा जाता है, जिनकी भूमिका समाप्त हो चुकी होती है. इस पॉलिसी के अंतर्गत उन्हें नई नौकरी ढ़ूढने के लिए 30 दिनों का समय दिया जाता है. यदि वे एक महीने के भीतर आंतरिक रूप से नई नौकरी नहीं ढूंढ पाते हैं, तो उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाता है.

अन्य टेक कंपनियों में भी छंटनी
गौरतलब है कि दूसरी तिमाही के दौरान मेटा में 83,553 कर्मचारी थे. अमेरिका में मंदी की आहट के बीच कई बड़ी टेक कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की है और सभी नई हायरिंग पर रोक लगा दी है. 

HCL में भी वर्ल्डवाइड छंटनी
वहीं, दूसरी तरफ कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉप्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज (HCL Technologies) ने वैश्विक स्तर पर छंटनी की है. कंपनी ने अपने 350 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिन लोकेशन पर छंटनी की गई है, इसमें भारत, फिलीपींस और ग्वाटेमाला भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निकाले गए कर्मचारियों का कंपनी में आखिरी दिन 30 सितंबर था.

VIDEO : आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

54 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

9 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

54 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago