✕

होम / बिजनेस / Zomato का नाम बदलकर हुआ Eternal, शेयरहोल्डर्स की भी लगी मुहर, जानिए और क्या बदला?

Zomato का नाम बदलकर हुआ Eternal, शेयरहोल्डर्स की भी लगी मुहर, जानिए और क्या बदला?

Zomato Ltd के नाम को Eternal करने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शेयरहोल्डर्स ने नाम बदलने की अनुमति दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

काफी दिनों से चली आ रही प्रक्रिया के तहत जोमैटो के शेयरधारकों ने मूल कंपनी Zomato Limited के नाम में बदलाव को सोमवार को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही अब कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड (Eternal Ltd.) हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इटरनल में चार वर्टिकल होंगे- फूड-डिलीवरी बिजनेस जोमैटो, क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट, गोइंग-आउट वर्टिकल डिस्ट्रिक्ट और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) ग्रॉसरी सप्लाई कंपनी हाइपरप्योर.

दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों से क्या कहा?

खबर के मुताबिक, जोमैटो की स्थापना साल 2008 में फ़ूडीबे के तौर पर हुई थी. बाद में इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया था. कंपनी ने साल 2022 में क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था. कंपनी के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में लिखा- जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से 'इटरनल' (जोमैटो की जगह) का उपयोग करना शुरू कर दिया. हमने यह भी सोचा था कि जिस दिन जोमैटो से आगे कुछ और हमारे भविष्य का महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल रख देंगे. आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच चुके हैं.

ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा

इससे पहले कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो को अपना नाम बदलकर इटरनल करने की कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) से मंजूरी मिल गई थी. यहां समझ लें कि कंपनी के फूड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा. शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कॉरपोरेट वेबसाइट का पता 'जोमैटो डॉट कॉम' से बदलकर 'इटरनल डॉट कॉम' हो जाएगा.

कंपनी ने जुटाए हैं 8,500 करोड़ रुपये

जोमैटो ने करीब तीन महीने पहले अपने ग्रोथ मकसद को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। तब जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया था कि पूंजी जुटाने की प्रस्तावित योजना का मकसद कंपनी के बहीखाते को मजबूत करना है. कंपनी का पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम पिछले साल 25 नवंबर को खुला था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago