✕

होम / बिजनेस / मुकाबले में पिछड़ रही Swiggy, दक्षिण के मजबूत किले में भी Zomato की सेंधमारी!

मुकाबले में पिछड़ रही Swiggy, दक्षिण के मजबूत किले में भी Zomato की सेंधमारी!

जोमैटो ने दावा किया है कि दक्षिण भारत में उसके मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है. दक्षिण में अब तक स्विगी का दबदबा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवर मार्केट में जोमैटो और स्विगी के (Zomato & Swiggy) बीच ही असली जंग है. दोनों कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करती रहती हैं, लेकिन इस कोशिश में सफलता का झुकाव जोमैटो की तरफ ज्यादा दिखाई दे रहा है. दक्षिण भारत अब तक स्विगी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में रहा है, लेकिन अब वहां जोमैटो के कारोबार में मजबूती आ रही है. Zomato ने दक्षिण भारत में पहले से ज्यादा मार्केट शेयर का दावा किया है. ऐसे में स्विगी की टेंशन बढ़ना लाजमी है.  

कितना है मार्केट शेयर?
जोमैटो का कहना है कि दक्षिणी शहरों में भी कंपनी अपने नेशनल एवरेज मार्केट शेयर के करीब है. एक अनुमान के मुताबिक, देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है. वर्ष 2020 में स्विगी 52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी थी, लेकिन इसके बाद से जोमैटो का दबदबा बढ़ता चला गया. मौजूदा समय में स्विगी की बाजार हिस्सेदारी काफी कम हो गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्विगी को कुछ नया सोचना होगा वरना Zomato से मुकाबला उसके लिए और मुश्किल हो जाएगा.

कारगर रही है रणनीति
जानकारों का मानना है कि Zomato की रणनीति पिछले कुछ सालों काफी अच्छी रही है. उसने शुरुआत में नॉन-मेट्रो शहरों पर दांव लगाया, जिसे प्रॉफिटेबिलिटी के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा रहा था. हालांकि, कंपनी ने इन शहरों में अच्छा बाजार सेटअप किया, इसके बाद उसने बड़े शहरों पर अपनी पकड़ मजबूत की. इस तरह, वह अधिकांश बाजार पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही. जोमैटो ने  सप्लाई चेन, मार्केटिंग और रेस्टोरेंट चॉइस पर भी काफी ध्यान दिया है. 

बेहतर आ रहे नतीजे 
Zomato की बेहतर होती स्थिति को उसके वित्तीय नतीजे बखूबी बयां कर रहे हैं. गुरुग्राम की इस कंपनी ने अब तक लगातार 5 तिमाहियों में नेट प्रॉफिट कमाया है. जबकि स्विगी ने वित्तवर्ष FY24 के पहले नौ महीनों में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया है. यह आंकड़े निश्चित तौर पर स्विगी के लिए चिंता का विषय हैं. यदि उसका प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहा, तो कंपनी बड़ी मुश्किल में पड़ जाएगी. Zomato मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे भी शानदार रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago