✕

होम / अप्वाइंटमेंट / दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) के पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है. सरकारी अधिसूचना के अनुसार, चेतन शर्मा का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया है. यह नियुक्ति 31 दिसंबर 2026 तक या अगले आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ASG) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

अधिसूचना में कहा गया है, "श्री चेतन शर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (दिल्ली हाईकोर्ट) की पुनर्नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की जाती है."

महत्वपूर्ण मामलों में कर रहे हैं केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व

चेतन शर्मा लंबे समय से दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने संवैधानिक कानून, सार्वजनिक नीति, कराधान, नियामकीय मामलों और प्रशासनिक कानून से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में सरकार की ओर से पैरवी की है. दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार से जुड़े कई अहम मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और उन्हें कानूनी क्षेत्र में एक अनुभवी अधिवक्ता के रूप में देखा जाता है.

हाल में अन्य विधि अधिकारियों की भी हुई पुनर्नियुक्ति

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दी है. इसके अलावा सॉलिसिटर जनरल के पद पर तुषार मेहता की पुनर्नियुक्ति की भी घोषणा की गई है. कानूनी मामलों में सरकार की निरंतरता और अनुभव को बनाए रखने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

26 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

14 hours ago