✕

होम / बिजनेस / Zomato में चली छंटनी की तलवार, 600 कर्मचारियों की गई नौकरी, जानिए क्या रही वजह?

Zomato में चली छंटनी की तलवार, 600 कर्मचारियों की गई नौकरी, जानिए क्या रही वजह?

जोमैटो ने अपने ZAAP प्रोग्राम के तहत करीब 1,500 कर्मचारियों को भर्ती किया था. शुरुआत में इन कर्मचारियों को, जो कस्टमर सपोर्ट की भूमिकाओं के लिए रखे गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने एक बार फिर छंटनी का कदम उठाया है, जिससे कंपनी के 600 से ज्यादा कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव्स को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. यह छंटनी कंपनी ने उन कर्मचारियों को निकालने के रूप में की है, जिन्हें एक साल पहले ही भर्ती किया गया था. जोमैटो ने इन कर्मचारियों को अपने Zomato Associate Accelerator Program (ZAAP) के तहत काम पर रखा था, लेकिन एक साल के भीतर ही कंपनी ने बिना किसी नोटिस के उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

कंपनी के कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों को निकालने के निर्णय के बाद कर्मचारियों के बीच नाराजगी देखने को मिली है. ज्यादातर कर्मचारी वो थे, जिनकी उम्मीदें अपने एक साल के कार्यकाल के बाद प्रमोशन और कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल से जुड़ी थीं. लेकिन अब ये सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन कर्मचारियों को निकाले जाने का कारण कंपनी द्वारा खराब प्रदर्शन, अनुशासनहीनता, कस्टमर सपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता उपयोग और कॉस्ट कटिंग को बताया गया है.

कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम?

कंपनी ने यह कदम तब उठाया जब उसके फूड डिलीवरी बिजनेस में ग्रोथ देखी जा रही थी. लेकिन दूसरी ओर, उसकी सब्सिडियरी ब्लिंकिट को लगातार घाटा हो रहा है. ब्लिंकिट, जो कि फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी का काम करता है, को अब भी घाटे का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले, जोमैटो ने 2023 में अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर भी कुछ चिंताएं जताई थीं. इसके बावजूद, कंपनी ने कस्टमर सपोर्ट के क्षेत्र में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भर्ती किया था, जिनमें से अधिकांश अब बिना किसी नोटिस के काम से बाहर हो गए हैं.

AI का बढ़ता प्रभाव

जोमैटो ने अपनी कस्टमर सपोर्ट सेवा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. कंपनी ने हाल ही में एक नया एआई-जेनरेटेड कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म "Nugget" लॉन्च किया है, जिसका उपयोग हर महीने 1.5 करोड़ कस्टमर इंटरएक्शन में हो रहा है. यह प्लेटफॉर्म कस्टमर के सवालों के जवाब देने और समस्याओं का समाधान करने के लिए AI का सहारा लेता है. इससे जोमैटो को कस्टमर सपोर्ट में लागत कम करने और अधिक प्रभावी सेवा प्रदान करने का मौका मिल रहा है. हालांकि, इस बदलाव का असर कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों पर पड़ा है, क्योंकि कई कर्मचारियों का काम AI द्वारा ऑटोमेट किया जा रहा है.

कंपनी की वित्तीय स्थिति

अगर जोमैटो के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी को 2024-25 की तीसरी तिमाही में एक बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है. वित्तीय तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 57% घटकर केवल 59 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 138 करोड़ रुपये था. यह गिरावट जोमैटो के लिए चिंता का विषय बन गई है, खासकर तब जब वह अपनी फूड डिलीवरी और अन्य सेवाओं के विस्तार की योजना बना रही है.

इसका मुख्य कारण ब्लिंकिट की लगातार बढ़ती घाटे की स्थिति हो सकती है, जो फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के बावजूद लाभ में नहीं आ पा रही है. कंपनी को यह स्थिति संभालने के लिए नए तरीके खोजने होंगे, जिससे उसकी सब्सिडियरी ब्लिंकिट को भी सुधारने का मौका मिल सके.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

57 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

47 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

57 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago