✕

होम / बिजनेस / Zomato के CEO राकेश रंजन ने छोड़ी कुर्सी, अब Deepinder Goyal खुद संभालेंगे कमान

Zomato के CEO राकेश रंजन ने छोड़ी कुर्सी, अब Deepinder Goyal खुद संभालेंगे कमान

अब दीपिंदर गोयल खुद फूड डिलीवरी यूनिट की कमान संभालेंगे. यह बदलाव मांग में गिरावट और बाजार प्रतिस्पर्धा के बीच हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) राकेश रंजन (Rakesh Ranjan) अपने पद से इस्तीफा देंगे. वहीं, अब उनकी जगह पर फाउंडर दीपिंदर गोयल आने वाले महीनों में फूड डिलीवरी बिजनेस का कामकाज संभालेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रंजन पद से हटने के बावजूद फर्म में बने रहेंगे.

2023 में CEO बने थे राकेश रंजन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बदलाव लीडरशिप में फेरबदल का हिस्सा है, जिसे कंपनी हर दो साल में करती है. राकेश रंजन को जून 2023 में CEO बनाया गया था और उन्होंने गुरुग्राम स्थित कंपनी के साथ लगभग आठ साल बिताए हैं. जब रंजन ने कार्यभार संभाला था, तब जोमैटो पहले से ही मार्केट में लीडर था. पिछले कुछ महीनों में उनके लीडरशिप में भी कंपनी ने अपनी ग्रोथ जारी रखी है.

फूड डिलीवरी बिजनेस में सुस्ती के बीच लिया गया फैसला

फूड डिलीवरी का बिजनेस लगातार बदल रहा है. Swiggy और Zomato की मार्केट हिस्सेदारी कभी ऊपर जाती है, तो कभी नीचे आती है. अभी तक कोई साफ तौर पर लीडर नहीं बन पाया है. Zomato में मैनेजमेंट में बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब पूरी फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में सुस्ती देखी जा रही है.

Zomato के फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस के पूर्व CEO, राकेश रंजन ने कहा था, "अभी डिमांड में व्यापक स्तर पर गिरावट देखी जा रही है, जो नवंबर के दूसरे हिस्से से शुरू हुई थी." यह बात उन्होंने 20 जनवरी को शेयरधारकों को भेजी गई चिट्ठी में कही थी, जब कंपनी ने अपनी तिमाही नतीजे बताए थे. Zomato, जो इस सेक्टर में लीडर है, अकेला ऐसा नहीं है जिसे इस सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है. Swiggy भी इसी तरह की सुस्ती से गुजर रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

8 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

8 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

23 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago