✕

होम / बिजनेस / Zepto की योजना ने Zomato और Swiggy के शेयरों को किया प्रभावित, निवेशकों के 16,000 करोड़ डूबे

Zepto की योजना ने Zomato और Swiggy के शेयरों को किया प्रभावित, निवेशकों के 16,000 करोड़ डूबे

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि Zepto की फंड जुटाने की योजना ने बाजार में Zomato और Swiggy के शेयरों पर दबाव डाला है, जहां एक ओर निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियां जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) के शेयरों में भारी गिरावट आई है. जोमैटो के शेयरों में लगभग 6% की गिरावट आई, जबकि स्विगी के शेयर 4% से ज्यादा टूट गए. यह गिरावट ऐसे समय में आई जब उनके प्रतिद्वंद्वी Zepto ने फंड जुटाने की योजना बनाई है, जो निवेशकों के बीच चिंता का कारण बन गई है. तो आइए जेप्टो को इस पूरी योजना के बारे में जानते हैं.

Zepto का फंड जुटाने का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Zepto ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले 250 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बनाई है. इसके लिए वे सेकेंडरी शेयर बिक्री के जरिए निवेशकों से फंड जुटाने की बातचीत कर रहे हैं. इस प्रक्रिया में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की निजी इक्विटी शाखाएं शामिल हैं. Zepto का यह कदम जोमैटो और स्विगी के लिए चुनौती पैदा कर सकता है, क्योंकि ये दोनों कंपनियां पहले से ही प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही हैं.

स्विगी और जोमैटो के शेयरों में गिरावट

Zepto की योजना के बीच, स्विगी के शेयरों में 3.94% की गिरावट आई और यह 337.65 रुपये पर बंद हुए. वहीं, जोमैटो के शेयरों में 5.79% की गिरावट आई और यह 209.80 रुपये पर बंद हुए. इस गिरावट के कारण निवेशकों को 16,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. अकेले जोमैटो के निवेशकों की संपत्ति में ₹12,500 करोड़ का नुकसान हुआ.

ब्रोकरेज का अनुमान

विदेशी ब्रोकरेज मैक्वेरी ने जोमैटो और स्विगी जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों को लेकर सतर्कता जताई है. स्विगी ने 390 रुपये के शेयर प्राइस पर शेयर बाजार में एंट्री की थी, और एक महीने के भीतर ही यह 597 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह शेयर 44% गिरकर ₹337.65 पर आ गया है. जोमैटो के शेयर की बात करें तो यह जुलाई 2021 में 76 पर सूचीबद्ध हुआ था. वर्तमान में, ब्लूमबर्ग पर जोमैटो की निगरानी कर रहे 30 विश्लेषकों में से 25 ने इसे "खरीदें" रेटिंग दी है, और CLSA ने 400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

वहीं, स्विगी के लिए 18 विश्लेषकों में से 12 ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है, और CLSA ने स्विगी के लिए ₹726 का 12 महीने का मूल्य लक्ष्य निर्धारित किया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

6 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

2 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago