✕

होम / बिजनेस / Zepto की हुई 'घर वापसी', कंपनी ने IPO से पहले सिंगापुर से अपना बेस भारत में किया शिफ्ट

Zepto की हुई 'घर वापसी', कंपनी ने IPO से पहले सिंगापुर से अपना बेस भारत में किया शिफ्ट

जेप्टो ने अपने आईपीओ से पहले भारतीय मूल की कंपनी बनने के लिए सिंगापुर से भारत में ‘रिवर्स फ्लिप’ की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto अपने प्रस्तावित IPO से पहले सिंगापुर से भारत लौट आई है. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ आदित पलिचा (Adit Palicha) ने एक लिंक्डइन पोस्ट में घर वापसी का ऐलान किया. पलिचा ने जेप्टो की भारत वापसी को भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर बताया है. उन्होंने कहा कि यह वापसी असल में भारत के पूंजी बाजार की लिक्विडिटी और मजबूती में आए विश्वार के चलते हुई है.

उन्होंने कहा कि आज हमें सिंगापुर की अदालतों और भारत में एनसीएलटी से क्रॉस-बॉर्डर मर्जर को पूरा करने और इंडियन पैरेंट कंपनी बनने की औपचारिक मंजूरी मिल गई है. उन्होंने कहा कि भारतीय शेयरधारकों के लाभ के लिए अब भारत में इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है. आदित पलिचा ने कहा कि हमने इस प्रोजेक्ट को सही जेप्टो शैली में एग्जीक्यूट किया है. उन्होंने जेप्टो टीम के साथ-साथ डेलॉयट जैसे पार्टनर को एक लंबे समय से चले आ रहे ड्रिम को साकार करने के लिए बधाई दी.

रिवर्स मर्जर के पूरा होने की घोषणा

मीडिया के मुताबिक, पलिचा ने कहा है कि जेप्टो में हम वह करने की करने की कोशिश करते हैं जिसे लोग असंभव मानते हैं. उन्होंने कहा कि जेप्टो को भारतीय मूल की कंपनी बनाने के पीछे का मुख्य मक्सद, आईपीओ के जरिए पैसा जुटाना है. जेप्टो के सीएफओ रमेश बाफना ने लिंक्डइन पर रिवर्स मर्जर के पूरा होने की घोषणा की. उन्होंने कहा इसकी पैरेंट कंपनी किरणाकार्ट पीटीई लिमिटेड अब भारत की कंपनी हो गई है. उन्होंने कहा कि यह स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक “अच्छा #घरवापसी टेम्पलेट” के रूप में काम करेगा.

पूरी टीम की सराहना की

बाफना ने इस एक्सरसाइज के पीछे पूरी टीम की सराहना की है. साथ ही उन्होंने क्लैरिटी और टीम एंपावरमेंट को प्राथमिकता देने के लिए पालिचा की प्रशंसा की. सीएफओ ने कहा कि यह स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए अच्छा हैशटैग #घरवापसी टेम्प्लेट है. इसके अलावा यह समय के साथ कैपिटल मार्केट्स की ओर एक बेहतरीन पाइपलाइन को सक्षम बनाता है.

इतने करोड़ की इनकम

इससे पहले, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सिंगापुर स्थित किरानाकार्ट पीटीई लिमिटेड के किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी, जिससे जेप्टो की होल्डिंग कंपनी का डोमिसाइल भारत में आ गया. मुंबई स्थित फर्म ने वित्त वर्ष 24 में 4,454 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2,025 करोड़ रुपये से दो गुना से अधिक की वृद्धि है. टोफ्लर के आंकड़ों के अनुसार, जेप्टो ने 2022-23 में 1,272.4 करोड़ रुपये से 2023-24 में घाटे को मामूली रूप से कम करके 1,248.6 करोड़ रुपये कर दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

4 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें