✕

होम / बिजनेस / Zen Technologies को रक्षा मंत्रालय से ₹289 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में आई तेजी

Zen Technologies को रक्षा मंत्रालय से ₹289 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में आई तेजी

Zen Technologies Limited का यह नया ₹289 करोड़ का रक्षा मंत्रालय ऑर्डर कंपनी की तकनीकी क्षमता और भरोसे का प्रमाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की प्रमुख डिफेंस टेक कंपनी Zen Technologies Limited को रक्षा मंत्रालय से ₹289 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. एंटी-ड्रोन सिस्टम्स अपग्रेडेशन से जुड़ा यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी की मार्केट स्थिति को और मजबूत करेगा. वहीं, इसके शेयर ने बीते 5 वर्षों में निवेशकों को 1,530% तक का शानदार रिटर्न दिया है. सोमवार को खबर लिखे जानते तक कंपनी के शेयर 4.19% की तेजी के साथ 1,414 रुपये पर कारोबार करते दिखे.

रक्षा मंत्रालय से मिला 289 करोड़ का नया प्रोजेक्ट

Zen Technologies ने बताया कि उसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से दो नए ऑर्डर मिले हैं जिनकी कुल कीमत ₹289 करोड़ (GST सहित) है. ये प्रोजेक्ट्स एंटी-ड्रोन सिस्टम्स के अपग्रेडेशन से जुड़े हैं और अगले एक वर्ष में पूरे किए जाएंगे. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सौदा किसी भी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के अंतर्गत नहीं आता और प्रमोटर ग्रुप का इसमें कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हित नहीं है.

डिफेंस सेक्टर में बढ़ती पकड़

इन नए ऑर्डर्स के साथ Zen Technologies ने डिफेंस सेक्टर में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. खासतौर पर काउंटर-ड्रोन और सर्विलांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंपनी की विशेषज्ञता लगातार बढ़ रही है. इससे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता को भी बल मिलेगा.

शेयर बना मार्केट का सुपरस्टार

Zen Technologies का शेयर निवेशकों के लिए पिछले कुछ वर्षों में मल्टीबैगर साबित हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप अब ₹12,000 करोड़ के पार पहुंच चुका है. पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 1,530% और 3 सालों में 610% तक का रिटर्न दे चुका है.

कंपनी की ऑर्डर बुक और नवाचार

Zen Technologies Limited की स्थापना करीब तीन दशक पहले हुई थी. इसका R&D सेंटर हैदराबाद में स्थित है, जिसे भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है. 30 जून 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹754 करोड़ की रही थी, जो अब नए ऑर्डर्स के साथ और मजबूत होगी.

कंपनी अब तक 1,000 से अधिक ट्रेनिंग सिस्टम्स दुनिया भर में भेज चुकी है और 172 से ज्यादा पेटेंट्स के लिए आवेदन कर चुकी है. इसके क्लाइंट्स में भारत का रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, U.S. Army और Department of Defence शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

7 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

7 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें