होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि अचानक बिकने जा रहे हैं ये प्रमुख हिंदी चैनल, जानें पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ कि अचानक बिकने जा रहे हैं ये प्रमुख हिंदी चैनल, जानें पूरा मामला

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने कुछ संशोधन के बाद प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपके कुछ पसंदीदा चैनल बिकने जा रहे हैं. सोनी (Sony) और Zee तीन हिंदी चैनल्स को बेचना चाहते हैं, जिनमें बिग मैजिक (Big Magic), ज़ी एक्शन (Zee Action) और ज़ी क्लासिक (Zee Classic) शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनी और Zee ने इन चैनल्स को बेचने के लिए सहमति व्यक्त की है.

क्यों  लिया ये फैसला?
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों कंपनियों ने प्रस्तावित विलय समझौते से जुड़ी संभावित प्रतिस्पर्धा रोधी चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) को अपना प्रस्ताव पेश किया था, जिसने कुछ संशोधनों के बाद इसे मंजूरी दे दी. CCI ने मंजूरी देने के बाद अपने 58 पन्नों के विस्तृत आदेश को सार्वजनिक कर दिया है. इसमें कहा गया है कि दोनों कंपनियां हिंदी मनोरंजन चैनल बिग मैजिक, जी एक्शन और जी क्लासिक को बेचने पर सहमत हो गई हैं. 

CCI की मंजूरी ज़रूरी
इस सौदे से प्रतिस्पर्धा पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. बता दें कि एक निश्चित सीमा से अधिक के सौदों के लिए अनिवार्य रूप से सीसीआई की मंजूरी चाहिए होती है. CCI बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना चाहता है. सीसीआई ने चार अक्टूबर को बताया था कि उसने प्रस्तावित जी-सोनी विलय के सौदे को मंजूरी दे दी है. इसकी घोषणा पिछले साल सितंबर में की गई थी. 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दबदबा 
कुछ वक्त पहले ही Zee Entertainment Enterprises (ZEEL) के शेयरधारकों ने Sony Pictures Networks (SPN) India के साथ प्रस्तावित विलय को हरी झंडी दी थी. इसके बाद CCI के विस्तृत आदेश जारी किया था. गौरतलब है कि Zee और Sony के विभिन्न चैनल हैं, जिनमें से कुछ काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट सेगमेंट में ज़ी और सोनी का दबदबा है. Broadcast Audience Research Council India के साल-दर-साल के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट में दोनों की संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है. हिंदी फिल्मों में, संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 33 परसेंट है, जबकि मराठी और बंगाली मनोरंजन में, संयुक्त दर्शकों की हिस्सेदारी 38 परसेंट और 26 परसेंट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

14 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago