✕

होम / बिजनेस / कारोबार को सुव्यवस्थित कर रहा है ZEE, अब इस पीआर टेक प्लेटफॉर्म में किया निवेश

कारोबार को सुव्यवस्थित कर रहा है ZEE, अब इस पीआर टेक प्लेटफॉर्म में किया निवेश

कंपनी ने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में रणनीतिक बदलावों की घोषणा की, जिन्हें पुनीत गोयनका की ओर से लागू किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee अपने कारोबार में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार नए बदलाव कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ी ने न्यूजरीच के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मीडिया कंपनी पीआर फर्म में 8.76 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. निवेश इसकी सहायक कंपनी आईडीपीएल (IDPL) के माध्यम से न्यूज़रीच से संबंधित इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय इक्विटी-लिंक्ड उपकरणों की सदस्यता लेकर किया जाएगा. IDPL के माध्यम से न्यूज़रीच में जी मीडिया का निवेश किस्तों में होगा और निवेश की पहली किस्त इस वर्ष 30 जून तक या उससे पहले पूरी होने की उम्मीद है.

दर्शकों तक पहुंच बनाना लक्ष्य

पीआर टेक प्लेटफॉर्म न्यूजरीच के फाउंडर दर्शन शाह और सोनिया कुंदनानी ने इस दौरान कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक के अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाना है. हम अपने इनोवेटिव मार्केट लोकल न्यूज पब्लिशर्स के लिए विजिबिलिटी और मार्केटिंग क्षमता को डिजिटाइज करने और बनाने में मदद कर रहे हैं और वीडियो/टेक्स्ट/चित्रों में ओरिजनल कंटेंट प्रोवाइडर प्रोग्रामेटिक न्यूज़ मार्केटप्लेस के माध्यम से अपने प्रयासों को मॉनेटाइज करने के लिए तैयार है. 

मुश्किलों के भंवर में फंसी Byju's को लगा बड़ा झटका, महज 7 महीने में ही सीईओ ने छोड़ा साथ!

Zee के एमडी ने अपनी सैलरी में की है कटौती

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राईजेस के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने हाल ही में अपनी सैलरी में कटौती करने का एलान किया है. सीईओ ने अपनी सैलरी में 20 फीसदी की कटौती का एलान किया है. उन्होने कहा कि कंपनी का पूरा फोकस अब ग्रोथ प्लान पर है और इसके लिए कंपनी खर्चों पर नियंत्रण की सोच के साथ आगे बढ़ रही है. पुनीत गोयनका ने कहा कि इस बदलाव की शुरुआत वो खुद से कर रहे हैं. 

कारोबार को सुव्यवस्थित कर रही है ZEE

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ 10 अरब डॉलर का विलय सौदा न हो पाने के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज कारोबार को सुव्यवस्थित कर रही है. हाल ही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज से राहुल जौहरी ने इस्तीफा दिया था. वह कंपनी में प्रेसिडेंट-Zee Entertainment Enterprise बिजनेस थे. इसके बाद कंपनी ने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में रणनीतिक बदलावों की घोषणा की, जिन्हें पुनीत गोयनका की ओर से लागू किया गया है. बदलावों के तहत तत्काल प्रभाव से एडवर्टिजमेंट रेवेन्यू के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल अब सीधे गोयनका को रिपोर्ट करेंगे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

8 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

9 hours ago