होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी को Z+ सिक्योरिटी, जानिए भारत में सुरक्षा की कितनी कैटेगरी; सभी में क्या अंतर?

मुकेश अंबानी को Z+ सिक्योरिटी, जानिए भारत में सुरक्षा की कितनी कैटेगरी; सभी में क्या अंतर?

वैसे तो VVIP और VIP को दी जाने वाली सुरक्षा की 4 कैटेगरी होती है Z+, Z, Y और X, लेकिन इस सभी से ऊपर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने IB की सिफारिश के बाद उन्हें Z+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. Z+ कैटेगरी की सुरक्षा पर होने वाले सभी खर्च (लगभग 45 लाख रुपये प्रति महीना) का भुगतान मुकेश अंबानी ही करेंगे.

2013 में भी दी गई थी Z+ कैटेगरी की सुरक्षा
आपको बता दें कि 2013 में हिजबुल मुजाहिद्दीन से धमकी मिलने के बाद भी मुकेश अंबानी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में फिर वापस ले ली गई थी. लेकिन उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी. आइए, अब आपको बताते हैं कि भारत में सिक्योरिटी की कितनी कैटेगरी है और सभी में क्या अंतर? VVIP और VIP में किसे कौन-सी सुरक्षा दी जाएगी, यह खुफिया एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर तय किया जाता है.

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG)
वैसे तो VVIP और VIP को दी जाने वाली सुरक्षा की 4 कैटेगरी होती है Z+, Z, Y और X, लेकिन इस सभी से ऊपर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) होता है, जो भारत में सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार को ही दिया जाता है. वर्तमान में यह सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ही है.

Z+ कैटेगरी
यह SPG के बाद का दूसरा सबसे सख्त सिक्युरिटी कवर है. इसमें NSG के 10 कमांडो और पुलिस अफसरों समेत कुल 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं. इस सुरक्षा कैटेगरी के अंतर्गत एस्कॉर्ट्स और पायलट व्हीकल भी दिए जाते हैं.

Z कैटेगरी
Z+ के बाद सुरक्षा की दूसरी कैटेगरी होती है Z. इसमें 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिसमें NSG के 5 कमांडो के अलावा दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के कमांडो और लोकल पुलिसकर्मी शामिल होते हैं.

Y कैटेगरी
यह किसी VIP को मिलने वाली तीसरी लेवल की सुरक्षा होती है. Y कैटेगरी में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और दो पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर शामिल होते हैं.

X कैटेगरी
VVIP और VIP को दी जाने वाली सुरक्षा की चौथी कैटेगरी होती है X. इस कैटेगरी में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं. इनके अलावा एक पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर भी होता है. इस सुरक्षा कवर में कोई कमांडो नहीं होता.

VIDEO : आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

58 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

14 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

58 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago