✕

होम / बिजनेस / नए साल पर मिलेगा कमाई का मौका, JSW Cement का IPO इस महीने हो सकता है लॉन्च!

नए साल पर मिलेगा कमाई का मौका, JSW Cement का IPO इस महीने हो सकता है लॉन्च!

JSW ग्रुप जनवरी 2025 तक अपने सीमेंट डिवीजन के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने का लक्ष्य बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) में निवेश का बड़ा मौका आने वाला है. JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी जनवरी 2025 तक अपने सीमेंट डिवीजन के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने का लक्ष्य बना रही है. कंपनी पहले भी आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी है, हालांकि कुछ कारणों से यह योजना सफल नहीं हो पाई. जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अगस्त 2024 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. कंपनी का इरादा 4000 करोड़ रुपये जुटाने का था, जिसमें फ्रेश शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयरों की बिक्री होनी थी.

अगस्त में दाखिल किए IPO के ड्राफ्ट पेपर

जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अगस्त 2024 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. हालांकि, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 2 सितंबर 2024 को 477 मिलियन डॉलर के आईपीओ पर रोक लगा दी, जिससे लिस्टिंग प्रक्रिया में देरी हुई. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जिंदल और उनके भाई-बहनों से जुड़े एक पुराने मामले के कारण ऐसा किया गया. इस फंड का इस्तेमाल नागौर, राजस्थान में सीमेंट बनाने वाली यूनिट के विस्तार के लिए करने की योजना थी. इसके साथ ही कंपनी के कुछ बकाया कर्जों का निपटान भी किया जाना था. यह एक ऐसी कंपनी है जिसमें सज्जन जिंदल सहित जिंदल फैमिली के कई सदस्य डायरेक्टर के पदों पर थे. कंपनी अब जनवरी 2025 तक आईपीओ के साथ आगे बढ़ने पर फोकस कर रही है.

EV पर क्या है प्लान?

इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर उन्होने कहा कि भारत को नए एनर्जी व्हीकल की काफी जरूरत है. उनके मुताबिक देश का बड़ा पैसा फ्यूल खरीद में जाता है इसलिए देश के लिए ईवी सबसे अच्छा विकल्प है. उन्होने कहा कि भारत 2030 तक 60 से 70 लाख कारों का उत्पादन करेगा और इसमें से जेएसडब्लू के अंतर्गत 10 लाख तक कारें होंगी. उनके मुताबिक कंपनी ईवी तकनीकों के लिए तकनीक के ट्रांसफर से लेकर अपनी खुद की रिसर्च पर फोकस कर रही है. 

स्टील डंपिंग को लेकर क्या कहा?

चीन से स्टील डंपिंग पर सचिन जिंदल ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उनके मुताबिक स्टील इंडस्ट्री चाहती है कि चीन से स्टील ऐसे देशों के रास्ते से ना आए जहां ड्यूटी शून्य है. उन्होने कहा कि किसी भी रास्ते से अगर चीन भारतीय बाजार में स्टील डंप करता है तो कंपनियों के मार्जिन बेहद कम हो जाएंगे जिससे क्षमता विस्तार में और फिर से निवेश के लिए कंपनियों के पास सरप्लस पैसा ही नहीं बचेगा. ऐसी स्थिति में क्षमता बढ़ाने के लिए अहम कोई भी प्रोजेक्ट या तो शिफ्ट कर दिया जाएगा या फिर उसमें देरी होगी इससे देश को आयात पर ही भरोसा करना पड़ेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

बड़ी खबरें