✕

होम / बिजनेस / नवरात्रि के पहले दिन इन शेयरों में निवेश का बन रहा है शुभ संयोग, देख लें पूरी लिस्ट

नवरात्रि के पहले दिन इन शेयरों में निवेश का बन रहा है शुभ संयोग, देख लें पूरी लिस्ट

पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में कल शांति रही, वो इस लिहाज से कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद था. यानी कल कोई कोई कारोबारी गतिविधि नहीं हुई. इससे पहले मंगलवार को मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी. इस गिरावट की वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मची उथल-पुथल है. मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में आगे भी नरमी की आशंका जताई गई है. हालांकि, हमारा बाजार कई बार यह सिद्ध कर चुका है कि अंतर्राष्ट्रीय कारणों का उस पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता. फिर भी ईरान-इजरायल विवाद ने निवेशकों की टेंशन ज़रूर बढ़ा दी है.  पिछले कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.49 अंक लुढ़ककर 84,266.29 पर बंद हुआ था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 13.95 अंक फिसलकर 25,796.90 पर पहुंच गया.

इनमें उछाल संभव
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें उछाल की संभावना है. Paytm, Metropolis Healthcare, Blue Dart, Kfin Technologies, Balaji Amines और Bayer Cropscience में आज तेजी देखने को मिल सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के आसार
अब जानते हैं कि MACD ने किन शेयरों पर मंदी का रुख दर्शाया है. Bikaji Foods International, Dixon Technologies, Century Plyboards, Kaynes Technology, Jio Financial Services और Mankind Pharma के शेयरों में आज गिरावट के आसार हैं. हालांकि, Bikaji Foods International के शेयर मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी खुद को मजबूत रखने में कामयाब हुए थे. यह शेयर करीब दो प्रतिशत की मजबूती के साथ 939 रुपए पर बंद हुआ था.

इनमें मजबूत खरीदारी 
आखिरी में उन शेयरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Saregama India, BASF India, Nalco, Indegene, Balrampur Chini,  Deepak Fertilisers और Polycab India का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक के हाई लेवल को पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago