✕

होम / बिजनेस / योगी आदित्यनाथ का रक्षा बंधन पर जलवा! 'बुलडोजर बाबा राखी' की जबरदस्त डिमांड

योगी आदित्यनाथ का रक्षा बंधन पर जलवा! 'बुलडोजर बाबा राखी' की जबरदस्त डिमांड

बात करें अन्य फैंसी राखियों की तो महिलाओं में उन राखियों को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं है परंतु समय के साथ-साथ बहुत सारी चीजों में बदलाव हुआ है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल 11 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस बार बाजार में बुलडोजर बाबा राखी की अच्छी खासी डिमांड है. इस राखी की इतनी डिमांड हो रही है कि स्टॉक आते ही खत्म हो जा रहा है.

बुलडोजर बाबा राखी के सामने अन्य राखियां फीकी
अगर हम बात करें अन्य फैंसी राखियों की तो महिलाओं में उन राखियों को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं है परंतु समय के साथ-साथ बहुत सारी चीजों में बदलाव हुआ है. यही कारण है कि बुलडोजर बाबा राखी की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए तथा माफिया और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनाए गए बुलडोजर बाबा फॉर्मूले को सभी लोगों ने सराहा है.

हर किसी की जुबान पर बाबा का नाम
बहुत सी महिलाओं का कहना है कि समाज में अमन-चैन के विरोधियों पर इसका कहर बरपा तो हर किसी की जुबान पर बाबा का नाम चला गया. बच्चों से लेकर बूढ़े तक बाबा के बुलडोजर के दीवाने हो गए हैं. उनका यही कहना है कि जो उत्तर प्रदेश में अपराध करेगा या फिर किसी महिला के साथ गलत करेगा तो उसको बाबा का बुलडोजर कुचल देगा.

बुलडोजर बाबा राखी की ही डिमांड
इस बार राखी के निर्माताओं ने रक्षाबंधन पर बुलडोजर बाबा राखी को मार्केट में उतार दिया जो अन्य फैंसी और महंगी राखियों को टक्कर देकर धमाल मचा रही है. राखी विक्रेता राजकुमार ने बताया कि बुलडोजर बाबा की राखी का डिमांड सबसे ज्यादा है, यह महंगी नहीं है और खूबसूरत भी है. हर कोई इस राखी को आसानी से खरीद सकता है.

नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई राखी
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में 2024 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार बनाएंगे और हम नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई राखी को बेचेंगे. वह इसलिए बेचेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए हर कार्य को भारत की जनता याद रखें.

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

6 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

6 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

7 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

8 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

9 hours ago

बड़ी खबरें