✕

होम / बिजनेस / NCR की तर्ज पर बन रहे SCR के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है CM योगी का पूरा प्लान

NCR की तर्ज पर बन रहे SCR के लिए अधिसूचना जारी, जानें क्या है CM योगी का पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्टेट कैपिटल रीजन यानी SCR के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार इसे जल्द अस्तित्व में लाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी महत्वकांक्षी परियोजना क लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यूपी सरकार नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने जा रही है. इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से खबरें आती रही हैं, लेकिन अब सरकार ने अधिसूचना जारी करके यह स्पष्ट कर दिया है कि वो तेजी से SCR बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है. योगी सरकार की इस योजना के तहत 27860 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का अधिग्रहण किया जाएगा. प्रदेश के कई शहरों को SCR में शामिल किया जाएगा. 

CM योगी होंगे चेयरमैन
जानकारी के अनुसार, योगी सरकार अब फुल स्पीड से एससीआर पर काम करना चाहती है. स्टेट कैपिटल रीजन में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्राधिकरण के चेयरमैन होंगे. जबकि मुख्य सचिव, विभागीय अपर मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, अपर मुख्य सचिव सहित महत्वपूर्ण विभागों के सचिव इसके सदस्य बनेंगे. साथ ही सभी 6 जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी सदस्य होंगे. इसके अलावा, भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय द्वारा नामित अधिकारी भी प्राधिकरण के सदस्य होंगे. 

इनकी भी होगी नियुक्ति
नेशनल कैपिटल रीजन यानी एससीआर प्राधिकरण के सचिव का पद डिविजनल कमिश्नर लखनऊ के पास रहेगा. सरकार का मानना ​​है कि एससीआर शहरीकरण के लिए उचित ढांचा तैयार करेगा और इससे शहरों का नियोजित विकास हो पाएगा. सरकार इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सलाहकारों की भी नियुक्त करेगी. SCR के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का नक्शा तैयार करते समय शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन को भी ध्यान में रखा जाएगा. एससीआर में लखनऊ और उसके आसपास के जिले जैसे कि हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी को शामिल किया जाएगा. 

बैठकों के चले हैं कई दौर
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) की योजना को लेकर सरकार ने संबद्ध विभागों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं. साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्हें विश्वास है कि SCR का हिस्सा बनने से उनके क्षेत्र का भी वैसे ही विकास हो सकेगा, जैसा कि NCR में शामिल शहरों का होता आया है. बता दें कि NCR में दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई निकटतम जिले शामिल हैं. 

एनसीआर के क्या हैं फायदे?
एनसीआर में शामिल क्षेत्रों को बेहतर योजना मिलती है. एनसीआर का हिस्सा होने की वजह से क्षेत्र में निवेश की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. NCR में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होती हैं. साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. बिजली-पानी और सड़क जैसी मूलभूत सेवाएं भी यहां अपेक्षाकृत बेहतर हैं.  इन शहरों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और बेहतर सड़कों के जरिए दिल्ली के साथ कनेक्टिविटी प्रदान की गई है. यही माना जा रहा है कि नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) की तर्ज पर यूपी में बनने वाले स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के साथ भी ऐसा ही होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago