✕

होम / बिजनेस / भारत में 'कमजोर' हुई दिग्गज चीनी कंपनी, बिक्री में आई गिरावट के क्या हैं मायने?

भारत में 'कमजोर' हुई दिग्गज चीनी कंपनी, बिक्री में आई गिरावट के क्या हैं मायने?

स्मार्टफोन बाजार में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली शाओमी की भारत में बिक्री में कमी आई है. उसका मुनाफा भी घट गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों का वर्चस्व रहा है. खासकर, शाओमी टेक्नोलॉजी (Xiaomi Technology) ने सालों तक अपने स्मार्टफोन से भारतीयों को दीवाना बनाया है. हालांकि, अब हालात थोड़े बदलने लगे हैं. इस चाइनीज कंपनी की बिक्री में कमी देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी का भारत में मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 77% घटकर 238.63 करोड़ रुपए पर आ गया. जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 1,057.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट कमाया था. मुनाफे में 77 प्रतिशत कमी कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट की देन है. 

रिवेन्यु भी हुआ कम
वित्त वर्ष 2023 में शाओमी का रिवेन्यु 32% घटकर 26,697 करोड़ रुपए रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष करीब 39,100 करोड़ रुपए था. कंपनी का कहना है कि उसने वित्त वर्ष 2023 में उत्पादों की बिक्री से 26,395 करोड़ और सेवाओं की बिक्री से 264 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी. एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 के दौरान इस चीनी कंपनी की स्मार्टफोन बिक्री में 25 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो दर्शाती है कि अब भारतीय ग्राहक दूसरे विकल्प आजमा रहे हैं.  जाहिर है यह कंपनी के लिए चिंता की बात है कि क्योंकि भारत उसके प्रमुख बाजारों में रहा है. 

इतना है मार्केट शेयर 
हालांकि, इस गिरावट के बावजूद शाओमी की भारतीय बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है. इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) का कहना है कि मार्च 2024 तिमाही के अनुसार, शाओमी अब भी 21% मार्केट शेयर के साथ देश के स्मार्टफोन मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी है. दूसरे नंबर पर सैमसंग है. साइबरमीडिया रिसर्च का अनुमान है कि यह सैमसंग की बाजार में 18.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जबकि काउंटरपॉइंट रिसर्च ने सैमसंग का मार्केट शेयर 18.8 प्रतिशत और आईडीसी ने लगभग 13 प्रतिशत बताया है. शाओमी का मार्केट भले ही अभी सैमसंग से ज्यादा है, लेकिन जिस तरह उसकी बिक्री में गिरावट आ रही है, उससे उसे पिछड़ते देर नहीं लगेगी. 

निशाने पर रही कंपनी
शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने कारोबार के 10 साल पूरे किए हैं. चीनी टैग होने के चलते शाओमी को भारत में परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है. गलवान घाटी हिंसा के बाद से चीनी कंपनियां भारतीय एजेंसियों के निशाने पर हैं. शाओमी पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, जिससे उसकी परेशानियों में इजाफा हुआ है. शाओमी पर 2015 से अपनी पैरेंट कंपनी को पैसे भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं और उसे मुकदमेबाजी का भी सामना करना पड़ा है. बीच में ऐसी भी खबर आई थी कि ये चीनी कंपनी भारत से अपना कारोबार समेट रही है, लेकिन बाद में कंपनी ने इस खबर ओ गलत करार दिया. कंपनी की योजना अगले 10 सालों में अपनी बिक्री को दोगुना करके 70 करोड़ तक पहुंचाने की है. पिछले दस सालों में इसकी बिक्री का आंकड़ा 35 करोड़ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.