✕

होम / बिजनेस / भारत सरकार के निर्देश के बाद X का बड़ा एक्शन, ब्लॉक किए 8000 अकाउंट्स

भारत सरकार के निर्देश के बाद X का बड़ा एक्शन, ब्लॉक किए 8000 अकाउंट्स

भारत सरकार ने फेक न्यूज के खिलाफ चेतावनी जारी की है और लोगों से आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट्स की पहुंच सीमित कर दी है. यह कार्रवाई भारत सरकार के उस सख्त निर्देश के बाद की गई है जिसमें कहा गया था कि आदेश का पालन न करने पर कंपनी को भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है और भारत में कार्यरत कर्मचारियों को जेल की सजा तक हो सकती है.

अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के अकाउंट भी बंद

इन प्रतिबंधित अकाउंट्स में कई नामी हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के प्रोफाइल भी शामिल हैं. एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी X ने स्पष्ट किया, “हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. अगर आदेश नहीं मानते, तो भारत में पूरी सेवा को ही बैन किया जा सकता था.”

सरकार की सख्ती और फेक न्यूज पर चेतावनी

भारत सरकार ने सीमावर्ती तनाव के बीच सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं के प्रसार को गंभीरता से लिया है. सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि PIB फैक्ट चेक, गृह मंत्रालय या राज्य की आपदा प्रबंधन इकाई जैसे आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें.

सरकार ने चेतावनी दी है कि भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही, बिना किसी आधिकारिक निर्देश के जीवन की सामान्य दिनचर्या बनाए रखने की सलाह दी गई है.

विदेशी मीडिया को भी चेतावनी

इस मामले में भारत सरकार की निगरानी सिर्फ देश के भीतर ही सीमित नहीं रही. बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन के सरकारी मीडिया संगठन ग्लोबल टाइम्स को भी सचेत किया है कि वह भारतीय सैन्य अभियानों से संबंधित किसी भी खबर को सोशल मीडिया पर डालने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह से पुष्टि कर ले.

आतंकी हमले के बाद डिजिटल मोर्चे पर भारत का रुख सख्त

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कड़ा रुख अपनाया है. भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों जैसे फवाद खान, आतिफ असलम और हानिया आमिर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है.

इसके अलावा, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं को आदेश दिया गया है कि वे पाकिस्तान से जुड़े किसी भी कंटेंट को तुरंत हटा दें. यह फैसला भारत द्वारा उठाए गए कई जवाबी कदमों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य संवेदनशील समय में अफवाहों और गलत सूचनाओं पर लगाम लगाना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago