होम / बिजनेस / वाह! इस भारतीय कंपनी ने सभी कर्मचारियों को दी 11 दिन की छुट्टी, पैसा भी नहीं कटेगा

वाह! इस भारतीय कंपनी ने सभी कर्मचारियों को दी 11 दिन की छुट्टी, पैसा भी नहीं कटेगा

आपको बता दें कि कर्मचारी इन छुट्टियों के दौरान अपने परिवार को पूरा समय दे सकते हैं. उनके साथ कहीं भी घूमने जा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो क्या कभी आपकी कंपनी ने आगे बढ़कर आपके लिए 11 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है और वो भी सिर्फ इसलिए कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहें? पर एक भारतीय कंपनी ने ऐसा किया है- Meesho. इस कंपनी के कर्मचारियों को उनके मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए 11 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है.

Meesho के फाउंडर ने की घोषणा
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho के फाउंडर और CTO संजीव बरनवाल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, "कर्मचारियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. इसे ध्यान में रखते हुए हमने लगातार दूसरे साल 11 दिनों के ब्रेक का ऐलान किया है. त्योहारी सीजन के बाद Meesho के कर्मचारी 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक छुट्टी पर रहेंगे और अपनी मानसिक थकान दूर करेंगे. वर्क लाइफ बैलेंस को हम हमेशा ध्यान में रखते हैं."

कहीं भी घूम सकते हैं कर्मचारी
आपको बता दें कि कर्मचारी इन छुट्टियों के दौरान अपने परिवार को पूरा समय दे सकते हैं. उनके साथ कहीं भी घूमने जा सकते हैं. यानी अपने मन के अनुसार वे सभी काम कर सकते हैं, जिससे उनकी मानसिक सेहत में सुधार हो सके. 

Meesho पर भी बंपर सेल
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में Meesho पर बंपर सेल होती है. इसमें ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा छूट दी जाती है. 23 से 27 सितंबर तक Meesho पर मेगा ब्लॉकबस्टर सेल चलने वाली है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का दावा है कि इस सेल में ग्राहकों को सबसे बड़ी छूट दी जाएगी. इसके बाद और कई सेल आएंगी, जो दिवाली तक चलनी है. इस दौरान कंपनी के कर्मचारी दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं. इन दिनों बहुत ज्यादा काम रहता है, जिससे वे मानसिक रूप से थक जाते हैं, इसलिए उन्हें 11 दिन की छुट्टी दी जा रही है. गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल (2021) भी कर्मचारियों को सेल के बाद 11 दिन की छुट्टी दी थी.

कर्मचारियों का मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी
कंपनी का मानना है कि अच्छी प्रोडक्टिविटी के लिए कर्मचारियों का मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. यदि वे लगातार काम करके थक जाएंगे तो अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाएंगे, इसलिए उनकी मानसिक सेहत का भी ख्याल रखना कंपनी की ही जिम्मेदारी है. आपको बता दें कि इन 11 दिनों की छुट्टी के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी और ऑफिस से जुड़ा कोई भी फोन नहीं आएगा.

VIDEO : 1.20 लाख वाला iPhone 13 Pro Max सिर्फ 15 हजार में? जानें कहां दिख रहा यह 'ऑफर'?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

7 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

7 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

7 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

10 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

11 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

7 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

7 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

7 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.