✕

होम / बिजनेस / Wipro ने जारी किए मार्च तिमाही के नतीजे, मुनाफा 26% बढ़ा, रेवेन्यू में 1% का इजाफा

Wipro ने जारी किए मार्च तिमाही के नतीजे, मुनाफा 26% बढ़ा, रेवेन्यू में 1% का इजाफा

अनुमानों के मुकाबले रेवेन्यू 3 फीसदी, एबिट करीब एक फीसदी और डॉलर में रेवेन्यू करीब एक फीसदी नीचे रहा है. वहीं मार्जिन अनुमान से 40 बेस अंक ऊपर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी विप्रो ने बुधवार को मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए. मार्च तिमाही में विप्रो का नेट प्रॉफिट 3,570 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2,835 करोड़ रुपये से 26% अधिक है. बता दें कि यह प्रॉफिट बाजार की 3,290 करोड़ रुपये की उम्मीदों से अधिक है. वहीं, दिग्गज आईटी कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान अवधि के 22,208 करोड़ रुपये की तुलना में 1% बढ़कर 22,504 करोड़ रुपये हो गया.

6.4% बढ़ा मुनाफा

कंपनी का मुनाफा चौथी तिमाही में 6.4% बढ़ा है, जबकि पूरे साल (FY25) में यह 18.9% की ग्रोथ के साथ मजबूत रहा. Q4 में Wipro का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.5% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 1.1% ज्यादा है. वहीं पूरे साल का मार्जिन 17.1% रहा, जिसमें 0.9% की बढ़त दर्ज की गई. Wipro ने बताया कि को बड़ी डील्स में जबरदस्त सफलता मिली. Q4 में कंपनी की लार्ज डील बुकिंग 48.5% बढ़ी, और पूरे साल के लिए यह ग्रोथ 17.5% रही.

कंपनी का कैश फ्लो भी मजबूत रहा. Q4 में Wipro का ऑपरेटिंग कैश फ्लो, नेट इनकम के मुकाबले 104.4% रहा, जबकि पूरे साल में यह 128.2% तक पहुंच गया. कंपनी की कुल कमाई ₹22,500 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही से 0.8% और पिछले साल से 1.3% ज्यादा है. आईटी सर्विसेज से हुई कमाई $2,596.5 मिलियन रही, जिसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 1.2% और सालाना आधार पर 2.3% की गिरावट देखी गई.

बड़ी डील्स की बुकिंग बढ़ी

करेंसी असर हटाकर (Non-GAAP) देखा जाए तो IT सर्विसेज की कमाई तिमाही आधार पर 0.8% और सालाना आधार पर 1.2% घटी है. कंपनी ने बताया कि कुल डील्स (Bookings) $3,955 मिलियन की रहीं, जो पिछली तिमाही से 13.4% ज़्यादा हैं. बड़ी डील्स (Large Deals) की बुकिंग $1,763 मिलियन रही, जिसमें सालाना आधार पर 48.5% की बढ़त दिखी. IT सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.5% रहा, जो तिमाही आधार पर स्थिर और सालाना आधार पर 1.1% बेहतर है.

हर शेयर पर कमाई में हुई ग्रोथ

Wipro का तिमाही मुनाफा (Net Income) ₹3,570 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से 6.4% और पिछले साल से 25.9% ज़्यादा है. प्रति शेयर कमाई (EPS) ₹3.4 रही, जो 6.2% QoQ और 25.8% YoY की बढ़त है. ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹3,750 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 28.2% कम है. हालांकि यह तिमाही मुनाफे का 104.4% है, जो कैश फ्लो की बेहतर स्थिति है. वॉलंटरी एट्रिशन रेट (कर्मचारियों का इस्तीफा देना) 12 महीनों के आधार पर 15% रहा, जो इंडस्ट्री एवरेज के आसपास है.

क्या इस बार मिला डिविडेंड?

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 17 जनवरी, 2025 को 6 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था, इसे ही 2024-25 वित्त वर्ष के लिए फाइनल डिविडेंड माना जाए. इस डिविडेंड के लिए 28 जनवरी, 2025 एक्स-डेट थी.

CEO और CFO ने क्या कहा?

कंपनी के CEO और MD श्रीनी पल्लिया ने कहा कि FY25 का समापन हमने दो मेगा डील्स के साथ किया, और टॉप अकाउंट्स से भी अच्छी ग्रोथ मिली. उन्होंने कहा कि क्लाइंट सैटिस्फैक्शन स्कोर में भी सुधार हुआ है, जो हमारी मजबूत एक्सीक्यूशन और रिलेशनशिप का सबूत है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि Wipro आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंसल्टिंग कैपेबिलिटीज में निवेश करता रहेगा. Wipro की CFO अपर्णा अय्यर ने बताया कि कंपनी ने इस बार ऑपरेटिंग मार्जिन को लेकर फोकस बनाए रखा और इसी वजह से कम रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद मार्जिन में सुधार हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.