✕

होम / बिजनेस / मार्च में क्या शेयर मार्केट में आएगी हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

मार्च में क्या शेयर मार्केट में आएगी हरियाली, जानिए आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1414.33 प्वाइंट्स यानी 1.90% फिसलकर 73,198.10 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.86% यानी 420.35 प्वाइंट्स टूटकर 22124.70 पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी में 8 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली है. 28 फरवरी को BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली रही। IT, ऑटो, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं. एनर्जी, फार्मा और मेटल शेयरों में भी बिकवाली रही. निफ्टी मिडकैप इस महीने करीब 11 फीसदी फिसला है. 

स्मॉलकैप इंडेक्स इस महीने करीब 13 फीसदी फिसला है. सेंसेक्स 1,414 प्वाइंट गिरकर 73,198 पर बंद हुआ है. निफ्टी 420 प्वाइंट गिरकर 22,125 पर बंद हुआ है. निफ्टी बैंक 399 प्वाइंट गिरकर 48,345 पर बंद हुआ है. मिडकैप 1,222 प्वाइंट गिरकर 47,915 पर बंद हुआ है. शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही. निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही.

बाजार में मंदी का माहौल?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट आई. मंदी का माहौल बना हुआ है. यह गिरावट मुख्य रूप से कनाडा और मेक्सिको से अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लागू होने की आशंका से शुरू हुई. यह टैरिफ अगले हफ्ते से लागू होगा. साथ ही चीनी सामानों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ भी लगाया जाएगा. तीसरी तिमाही में देश की GDP की रफ्तार 6.2% रही है. सोमवार को बाजार इस पर रिएक्ट कर सकता है.

उतार-चढ़ाव वाले शेयर

आज होम फर्स्ट फाइनेंस, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, सुवेन फार्मा, जे बी केमिकल्स, फाइव-स्टार बिजनस फाइनेंस, डीबी रियल्टी और एचईजी के शेयरों में तेजी रह सकती है. दूसरी ओर टीबीओ टेक, रेडिंगटन, बीएसई, ग्रेन्यूल्स इंडिया, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च, सारेगामा इंडिया और FACT के शेयरों में बिकवाली का काफी दबाव रह सकता है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 3 मार्च 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Paytm, M&M, TVS Motor, Maruti Suzuki, Tata Motors, Eicher Motors, Hyundai Motor India, Indian overseas bank, Piramal Enterprises, MSTC Ltd, Railtel, Voltas, Glenmark Pharmaceuticals जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

24 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago