✕

होम / बिजनेस / क्‍या 25 हजार मिनिमम सैलरी का तोहफा देंगी वित्‍त मंत्री, श्रम मंत्रालय ने की है मांग

क्‍या 25 हजार मिनिमम सैलरी का तोहफा देंगी वित्‍त मंत्री, श्रम मंत्रालय ने की है मांग

10 साल पहले मिनिमम वेज में इजाफा किया गया था. उस वक्‍त देश में मिनिमम वेज 6500 रुपये हुआ करता था. 2014 में इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश में मौजूदा समय में अगर कोई भी शख्‍स किसी कंपनी में ज्‍वॉइन करता है तो उसे इम्‍प्‍लायर की ओर से कम से कम 15000 रुपये मिनिमम वेज तो मिलता ही है. लेकिन अगर सरकार ने श्रम मंत्रालय की सिफारिश को मान लिया तो ऐसे में नौकरी ज्‍वॉइन करने पर उसे कम से कम 25 हजार रुपये की सैलरी तो मिलेगी ही. श्रम मंत्रालय ने वित्‍त मंत्रालय से सिफारिश की है कि मिनिमम वेज में 10 साल पहले इजाफा किया गया था. जरूरत है कि अब उसे 25हजार रुपये किया जाए. 

क्‍या बजट में होगा इसका ऐलान? 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करने जा रही हैं. इससे पहले सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है. कर्मचारियों को मिलने वाले मिनिमम वेज को बढ़ाने की मांग मजदूर संगठनों की ओर से भी की गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब श्रम मंत्रालय ने इस मामले में वित्‍त मंत्रालय से सिफारिश की है इसे 15 हजार से रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Zomato/Swiggy की फीस हाइक पर कस्‍टमर हुए नाराज, कह दी ये बात

2014 में हुआ था मिनिमम वेज में इजाफा 
10 साल पहले मिनिमम वेज में इजाफा किया गया था. उस वक्‍त देश में मिनिमम वेज 6500 रुपये हुआ करता था. लेकिन 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद इसे बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया था. इससे पहले जब वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था उस वक्‍त उन्‍होंने कहा था कि वो बड़े फैसले लेने का काम अगली सरकार पर छोड़ रही हैं. अब ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है. 

कुछ संगठन पहले ही कर चुके हैं इजाफा 
ऐसा नहीं है कि देश में अभी तक 15000 रुपये मिनिमम सैलरी सभी विभागों में है. ईएसआईसी में पहले ही मिनिमम वेज को 21 हजार रुपये किया जा चुका है. ईएसआईसी की ओर से इस कदम को 2017 में ही उठा दिया गया था. कर्मचारी भविष्‍य निधि में कर्मचारी और नियोक्‍ता दोनों लोग ही 12-12 प्रतिशत का योगदान देते हैं. ये योगदान एक अकाउंट में जमा हो जाता है जहां 8.33 फीसदी योगदान ईपीएफओ अकाउंट में जमा होता है और 3.67 फीसदी योगदान पीएफ अकाउंट में चला जाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.