✕

होम / बिजनेस / क्‍या इस बार सफल हो पाएगी हल्‍दीराम को टेकओवर करने की कवायद, इतने में तय हो सकती है डील  

क्‍या इस बार सफल हो पाएगी हल्‍दीराम को टेकओवर करने की कवायद, इतने में तय हो सकती है डील  

इस पूरी डील में ब्‍लैकस्‍टोन जहां बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदना चाहता है वहीं दूसरी ओर परिवार आईपीओ के जरिए अपनी हिस्‍सेदारी को बेचने की तैयारी कर रहा है. सवाल ये है कि क्‍या बात बन पाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी नमकीन भुजिया और स्‍नेक्‍स से जुड़ी कंपनी हल्‍दीराम के अधिग्रहण को लेकर बातचीत एक बार फिर परवान चढ़ गई है. पहले दौर में ज्‍यादा वैल्‍यूएशन के कारण असफल हुई बातचीत में इस बार ये कहा जा रहा है कि ब्‍लैकस्‍टोन हल्‍दीराम में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद सकता है. इसके लिए कंपनी हल्‍दीराम को 70,000 करोड़ रुपये तक का वैल्‍यूएशन दे सकती है. 

76 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदना चाहता है ब्‍लैकस्‍टोन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हल्‍दीराम में ब्‍लैकस्‍टोन 76 प्रतिशत तक हिस्‍सेदारी को खरीदना चाहता है. लेकिन अग्रवाल फैमिली इतनी बड़ी हिस्‍सेदारी को नहीं बेचना चाहती है. वो कंपनी पर अपने अधिकार बनाए रखने के लिए बड़ी हिस्‍सेदारी अपने पास रखना चाहती है. खरीदारों की अग्रवाल परिवार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है. कुछ परिवार के सदस्‍य जहां 51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचना चाहते हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार की बातचीत में 75 प्रतिशत तक हिस्‍सेदारी पर सहमति बन सकती है. 

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों की खुली लॉटरी, सरकार लौटाने जा रही है 6500 करोड़ रुपये

लेकिन परिवार की है दूसरी तैयारी 
एक ओर जहां ब्‍लैकस्‍टोन बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदना चाहता है वहीं दूसरी ओर परिवार आईपीओ के जरिए अपनी हिस्‍सेदारी को बेचने की तैयारी कर रहा है. लेकिन हां नां के बीच अगर ये डील कामयाब होती है तो ये देश की सबसे बड़ी इक्विटी डील होगी. परिवार कंपनी के विलय को लेकर भी काम कर रहा है. परिवार हल्‍दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का हल्‍दीराम स्‍नैक फूड प्राइवे‍ट लिमिटेड में विलय करना चाह रहा है. नई कंपनी में दिल्‍ली शाखा की हिस्‍सेदारी 56 प्रतिशत और नागपुर शाखा की हिस्‍सेदारी 44 प्रतिशत होगी. 

आखिर परिवार लगा रहा है क्‍या कीमत 
इस डील में अब तक कई कंपनियों का नाम जुड़ चुका है. लेकिन हर बार बात कंपनी के वैल्‍यूएशन को लेकर बिगड़ जाती है. परिवार जहां कंपनी के लिए 12 बिलियन डॉलर तक का वैल्‍यूएशन चाहता है वहीं दूसरी ओर प्राइवेट इक्विटी फर्म इसके लिए 8 से 9 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा देने को तैयार नहीं हो रहे हैं. बातचीत इसी वैल्‍यूएशन को लेकर बिगड़ रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.