✕

होम / बिजनेस / क्या सेंसेक्स-निफ्टी पर लग सकता है लोअर सर्किट, क्या हैं नियम? यहां जानें सबकुछ 

क्या सेंसेक्स-निफ्टी पर लग सकता है लोअर सर्किट, क्या हैं नियम? यहां जानें सबकुछ 

लोकसभा चुनावों के नतीजे शेयर बाजार को पसंद नहीं आए हैं. बाजार में लगातार गिरावट जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों के नतीजे अब तक एग्जिट पोल्स के विपरीत नजर आ रहे हैं. सरकार भले ही भाजपा नेतृत्व वाले NDA की बनने जा रही है, लेकिन जीत के जितने बड़े अंतर का अनुमान लगाया गया था, वो गलत साबित हुआ है. चुनावी नतीजों से जहां भाजपा कुछ हद तक मायूस होगी, वहीं, शेयर बाजार में मायूसी की सुनामी आ गई है. बाजार आज गिरावट के साथ खुला और धीरे-धीरे ये गिरावट बड़ी होती चली गई. दोपहर डेढ़ बजे तक सेंसेक्स 4,206.65 अंक लुढ़क चुका था. यदि गिरावट और बढ़ती है, तो क्या मार्केट में लोअर सर्किट लगाया जाएगा?  

क्या होते हैं सर्किट ब्रेकर?
BSE सेंसेक्स और निफ्टी कल की बढ़त को बहुत पीछे छोड़कर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. अभी कारोबारी सत्र की समाप्ति में समय बचा है. ऐसे में यह आशंका भी बनी हुई है कि मार्केट में और गिरावट आ सकती है. निवेशकों को बजट में आने वाले बड़े उलटफेर से बचाने के लिए सर्किट ब्रेकर लगाए जाते हैं. स्टॉक एक्सचेंजों ने सर्किट ब्रेकर 2 जुलाई 2001 को लागू किए थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ब्रेकर्स को इंडेक्स की चाल को नियंत्रित रखने के लिए 3 स्टेज पर लगाया जाता है. 10%, 15% और 20% का उतार-चढ़ाव आने पर सर्किट ब्रेकर मार्केट में कारोबार को तय समय के लिए बंद कर देता है. 

कैसे काम करते हैं सर्किट? 
सर्किट ब्रेकर तब एक्टिव होते हैं, जब BSE सेंसेक्स या NSE निफ्टी में से कोई भी 10%, 15% या 20% के लेवल को तोड़ देता है. नियमों के अनुसार, यदि दोपहर के एक बजे से पहले सेंसेक्स या निफ्टी में से कोई भी 10% की लिमिट को हिट कर लेता है, यानी उसमें 10% के गिरावट आती है या उछाल आता है, तो बाजार में 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया जाता है. वहीं, अगर दोपहर एक बजे से 2.30 के बीच 10 प्रतिशत का ट्रिगर हिट होता है तो कारोबार 15 मिनट के लिए बंद होगा. हालांकि, अगर 2.30 बजे के बाद ऐसा होता है, तो कारोबार रोका नहीं जाएगा.

आज क्या स्थिति बन सकती है?
इसी तरह, यदि 15% की लिमिट दोपहर एक बजे से पहले ट्रिगर होती है, तो बाजार को 1 घंटा 45 मिनट के लिए बंद रखा जाता है. दोपहर एक बजे से 2 बजे के बीच ऐसा होने पर मार्केट 45 मिनट के लिए बंद रहता है. जबकि 2 बजे के बाद ऐसा होने पर को बाजार को शेष सत्र के लिए बंद कर दिए जाता है और अगले दिन ट्रेडिंग शुरू होगी. वहीं, यदि सत्र के किसी भी समय बाजार में 20% का सर्किट लिमिट ट्रिगर होता है, तो ट्रेडिंग को उस सत्र के लिए बंद कर दिया जाएगा. आज की स्थिति की बात करें, तो एक बजे का समय निकल चुका है. सेंसेक्स इस समय 5.32% और Nifty 5.43% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. ऐसे में दोनों इंडेक्स के शेष समय में सर्किट ब्रेकर की लिमिट तक पहुंचने की संभावना बेहद कम है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

51 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago