✕

होम / बिजनेस / चुनावी मौसम में क्या घटने वाले हैं Petrol-Diesel के दाम? सामने आया ये बयान

चुनावी मौसम में क्या घटने वाले हैं Petrol-Diesel के दाम? सामने आया ये बयान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में तेल कंपनियां जनता को कुछ राहत दे सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में पिछले एक साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस दौरान ऐसे कई मौके आए जब कच्चा तेल गोता लगाकर नीचे आया, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियों ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी. देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल शतक लगा चुका है और डीजल भी लगभग उसी स्थिति में है. हालांकि, अब पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हो सकती है. बता दें कि इस साल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं. चुनावी मौसम में अक्सर तेल के दाम घट जाते हैं, फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो भी हालात हों.

घाटे की कुछ भरपाई हुई
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Petroleum Minister Hardeep Puri) ने शनिवार को कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहती है, तो हमारी तेल कंपनियां उस स्थिति में हैं, जहां से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के बारे में सोचा जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं. सिंह ने कहा कि आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया है. कंपनियों ने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है. तेल कंपनियों ने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है. हम जैसे आगे बढ़ेंगे, देखेंगे कि क्या किया जा सकता है.

सरकार को जनता का ख्याल
दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में वह अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि कोई ऐलान कर सकें. लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है. पुरी ने आगे कहा कि नरेद्र मोदी की सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद से तेल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है. साथ ही सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी का आम जनता पर कोई असर न हो.

विपक्ष पर भी साधा निशाना
हरदीप पुरी ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पेट्रोल-डीजल की कीमत पर सबसे ज्यादा बात करता है, लेकिन अपने शासन वाले राज्यों में वैट में कमी नहीं करता. वहां वैट भाजपा शासित राज्यों की तुलना में अधिक है. गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट आदि जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल जनता को इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

48 minutes ago