होम / बिजनेस / क्या गैस सिलेंडर पर कुछ राहत देंगी कंपनियां? कल मिलेगा इसका जवाब

क्या गैस सिलेंडर पर कुछ राहत देंगी कंपनियां? कल मिलेगा इसका जवाब

गैस कंपनियों ने पिछली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर पर राहत दी थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है. सरकार और उसके मंत्रियों को भले ही महंगाई नज़र न आए, लेकिन चढ़ते दामों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. ऐसे में सवाल यह कि क्या आम जनता को रसोई गैस पर कुछ राहत मिलेगी? क्या सरकार को चुनावी माहौल के इतर भी जनता का दर्द दिखाई देगा? दरअसल, कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं, ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि इस बार LPG सिलेंडर के दामों में कटौती होती है या नहीं.

मोदी राज में महंगाई का रिकॉर्ड  
गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में पिछली बार कटौती की थी, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा था. लिहाजा, लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कम से कम रसोई गैस पर ही उन्हें कुछ न कुछ राहत मिल जाए. मोदी सरकार के कार्यकाल में LPG सिलेंडर की कीमत हजार रुपए पहुंच गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल में नरमी के फायदा भी सरकार और कंपनियों ने आम जनता को नहीं दिया था.

कहीं और बोझ न लाद दें कंपनियां
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में उछाल देखा गया है, यह भी संभव है कि राहत की जगह कंपनियां उपभोक्ताओं पर और बोझा लाद दें. वहीं, कल यानी एक नवंबर से होने वाले बदलावों की बात करें, तो इस दिन से दिल्ली में बिजली सब्सिडी का नया नियम लागू होने जा रहा है. इस नियम के मुताबिक, जिन लोगों ने बिजली पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में महीने में 200 यूनिट तक फ्री बिजली पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों को सब्सिडी नहीं मिलेगी.

इधर, कल से ये बदलाव भी होगा
कुछ मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि 1 नवंबर से भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी के मुताबिक कई ट्रेनों का टाइम टेबल भी बदल जाएगा. पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाला था पर अब ये कल यानी 1 नवंबर से लागू होगा. इसके तहत राजधानी ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा. इसके अलावा भी कुछ बदलाव एक नवंबर से देखने को मिल सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago