✕

होम / बिजनेस / क्या बप्पा के स्वागत के लिए बैंक और शेयर बाजार भी रहेगा बंद? 7 को है गणेश चतुर्थी

क्या बप्पा के स्वागत के लिए बैंक और शेयर बाजार भी रहेगा बंद? 7 को है गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को पड़ रही है. इस दिन पूरा देश गणपति बप्पा का स्वागत करेगा. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा धूम रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक दिन बाद यानी 7 सितंबर को पूरा देश गणपति बप्पा का स्वागत करेगा. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस बैंक और शेयर मार्केट बंद रहेगा? क्या गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) के अवसर पर यहां कोई कारोबार नहीं होगा? सबसे पहले बात करते हैं बैंकों की. महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बप्पा के स्वागत के लिए बैंक बंद रहेंगे. लिहाजा यदि आपको बैंक में कोई काम है, तो आज-कल में ही निपटा लीजिए, 

नहीं होगा कामकाज 
बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश होता है. 7 सितंबर को पहला शनिवार है, इसलिए बैंकों में कामकाज होना था. लेकिन  गणेश चतुर्थी इसी दिन पड़ रही है, इस वजह से बैंक भी बंद रहेंगे. 8 सितंबर को रविवार है, ऐसे में बैंकों में लगातार दो दिन अवकाश रहेगा. लिहाजा अगर आपको बैंक में कोई ज़रूरी  काम है, तो आपके पास केवल दी ही दिन हैं. 

मार्केट वैसे भी रहता बंद
अब बात करते हैं शेयर बाजार की. स्टॉक मार्केट शनिवार और रविवार को बंद रहता है. 7 सितंबर को शनिवार है, ऐसे में बाजार वैसे भी बंद रहता. कर्मचारियों के लिहाज से देखा जाए तो उनकी एक दिन की छुट्टी मारी गई. यदि गणेश चतुर्थी शुक्रवार या सोमवार को होती, तो उन्हें एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिल जाती. बता दें कि बैंक कर्मी भी लंबे समय से सप्ताह में दो दिन छुट्टी की मांग कर रहे हैं. कई बार ऐसी खबरें आईं कि मोदी सरकार बैंकर्स को यह तोहफा दे सकती है, मगर ऐसा हुआ नहीं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।