होम / बिजनेस / शेयर बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट, जानिए शुक्रवार के टॉप गेनर्स और लूजर्स

शेयर बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट, जानिए शुक्रवार के टॉप गेनर्स और लूजर्स

शुक्रवार के कारोबार का टॉप गेनर Karur Vysys Bank LTD रहा. इसके शेयर में 6.78 फीसदी की उछाल देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसक्स 1,093.22 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 58,840.79 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 346.55 यानी 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ 17,530.85 अंकों पर बंद हुआ.

शेयर बाजार में भारी गिरावट का कारण
वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,270.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रुपये में भी गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

शुक्रवार के कारोबार के टॉप गेनर्स
शुक्रवार के कारोबार का टॉप गेनर Karur Vysys Bank LTD रहा. इसके शेयर में 6.78 फीसदी की उछाल देखने को मिली. इसके बाद दूसरा टॉप गेनर IIFL Wealth Mgmt LTD रहा. इसके शेयर में 6.59 फीसदी की उछाल देखने को मिली. तीसरे नंबर पर Sumitomo Chem India LTD रहा, जिसके शेयर में 6.38 फीसदी की उछाल देखने को मिली. टॉप गेनर्स में चौथे नंबर पर है- Mishra Dhatu Nigam LTD. इस कंपनी के शेयर में 5.97 फीसदी की उछाल देखने को मिली. शुक्रवार के कारोबार में पांचवा टॉप परफॉर्मर Bharat Dynamics LTD रहा. इसके शेयर में 5.94 फीसदी की उछाल आई.

शुक्रवार के कारोबार के टॉप लूजर्स
शुक्रवार के कारोबार के टॉप लूजर्स में पहले नंबर है Timken India LTD. इस कंपनी के शेयर में 7.68 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद Vedanta Limited का नंबर है. इस कंपनी के शेयर में 7.46 फीसदी की गिरावट आई. लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Alembic Limited. इस कंपनी के शेयर में 7.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. 7.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में MRF LTD चौथे नंबर पर है. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर Indiabulls Housing Fin LTD है. इसके शेयर में 6.91 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

16 hours ago