✕

होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक बैक गियर में आ गए TATA Motors के शेयर?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक बैक गियर में आ गए TATA Motors के शेयर?

टाटा मोटर्स के लिए आज का दिन भी अच्छा नहीं रहा. कंपनी के शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स के शेयर अचानक से बैक गियर में आ गए हैं. आज कंपनी के शेयर करीब छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. बीते पांच सत्रों की बात करें, तो गिरावट का आंकड़ा 9.86% पहुंच गया है. टाटा मोटर्स का शेयर आज निफ्टी 50 और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट वाला शेयर बन गया है. 

इस साल इतना रिटर्न
टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर कुछ वक्त पहले तक तेजी से दौड़ रहे थे. इस साल अब तक इसने 23.50% का रिटर्न भी दिया है. ऐसे में यह सवाल अहम् हो जाता है कि एकदम से टाटा मोटर्स के शेयर बैक गियर में क्यों पहुंच गए? दरअसल, इस गिरावट की कई वजह सामने आई हैं. सबसे पहली यह कि कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 2.05 लाख रुपए तक की कटौती का ऐलान किया है. इससे कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को लेकर चिंता बढ़ गई है. 

जताई ये आशंका
एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS  ने तो टाटा मोटर्स के शेयर को बेचने की सलाह देते हुए इसका टार्गेट प्राइज  825 रुपए कर दिया है.यूबीएस ने अपने एक नोट में कहा कि बढ़ती छूट, ग्रोथ की धीमी रफ़्तार और किसी भी नए ICE/हाइब्रिड लॉन्च की कमी के कारण वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर रह सकती है. 

ये भी है एक वजह
टाटा मोटर्स ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी लोकप्रिय कारों पर 2.05 लाख रुपए तक की छूट का ऐलान किया है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स को अपने जगुआर लैंडरोवर (JLR) डिवीजन के उत्पादन में बाधा का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, जेएलआर की ग्लोबल डिमांड भी सुस्त है. इसका भी टाटा मोटर्स के फाइनेंशियल आउटलुक पर पड़ सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago