होम / बिजनेस / पॉलिसी बाजार से उठ रहा इन्वेस्टर्स का भरोसा! लगातार गोता खा रहे शेयर; जानें क्या है वजह

पॉलिसी बाजार से उठ रहा इन्वेस्टर्स का भरोसा! लगातार गोता खा रहे शेयर; जानें क्या है वजह

पॉलिसी बाजार के शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1470 और लो 398.25 रुपए है. फिलहाल, यह इससे नीचे चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर पॉलिसी बाजार के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी थी. पिछले काफी समय से पॉलिसी बाजार के शेयर गिर रहे हैं. गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है, इसके बावजूद निवेशकों का कंपनी पर भरोसा टूट रहा है. PolicyBazar के शेयर अपने 52-वीक के हाई लेवल से काफी नीचे चल रहे हैं. ऐसे में जिन इन्वेस्टर्स ने उस टाइम कंपनी में पैसा लगाया था, वो आज अपने फैसले पर अफ़सोस कर रहे होंगे.  

अब तक आई इतनी गिरावट
पॉलिसी बाजार के शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1470 और लो 398.25 रुपए है. फिलहाल, 378 रुपए के आसपास चल रहा है. इसमें गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी. ये शेयर 6.18 % लुढ़ककर 400.75 रुपए पर बंद हुआ था और शुक्रवार यानी कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव इससे भी नीचे आ गया है. बीते एक हफ्ते की बात करें, तो इस शेयर में 11.46% से ज्यादा की नरमी आई है. इससे पहला का रिकॉर्ड भी कुछ इसी तरह का है.

ये है प्रमुख वजह
अब सवाल ये उठता है कि आखिर पॉलिसी बाजार के शेयर लुढ़क क्यों रहे हैं? इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन एक प्रमुख वजह कंपनी के सीईओ के फैसले को माना जा रहा है. कुछ वक्त पहले PolicyBazarके CEO यशिश दहिया (Yashish Dahia) ने कंपनी के 37.69 लाख से अधिक शेयर बेचने की बात कही थी. एक मीडिया के अनुसार, दहिया यह सौदा बल्क डील के तहत करेंगे. इसी खबर के आम होने के बाद से पॉलिसी बाजार के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है. 31 मार्च 2022 तक दहिया के पास कंपनी के 1,90,08,349 (4.23%) शेयर थे. वहीं, इम्पलॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान के 55,09,601 शेयरों को जोड़ने के बाद मई 2022 तक कंपनी में दहिया की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.45% हो गई है.

IPO ने किया था खुश
इससे पहले, फरवरी में कंपनी के को-फाउंडर आलोक बंसल ने PB फिनटेक के 28.5 लाख शेयर 236 करोड़ रुपए में बेच दिए थे. यह सौदा 825 रुपए प्रति शेयर पर हुआ था. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब कंपनी के प्रोमोटर्स कंपनी के शेयर बेचने लग जाएं तो निवेशकों का भरोसा डगमगाना लाजमी है. पॉलिसी बाजार के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. गौरतलब है कि पॉलिसी बाजार का IPO पिछले साल नंवबर में आया था. लिस्टिंग के दिन इस IPO से निवेशकों को काफी लाभ हुआ था. कंपनी का शेयर 1202 पर लिस्ट हुआ और बढ़कर 1400 के पार निकल गया, लेकिन अब ये 400 रुपए से भी नीचे चल रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago