✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि इस चॉकलेट बनाने वाली कंपनी के शेयर बन गए रॉकेट?

ऐसा क्या हुआ कि इस चॉकलेट बनाने वाली कंपनी के शेयर बन गए रॉकेट?

शेयर बाजार में एक चॉकलेट बनाने वाली कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिन से लगातार अपर सर्किट लग रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चॉकलेट बनाने वाली एक कंपनी के शेयर रॉकेट बने हुए हैं. आज यानी सोमवार को खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी दर्ज हो चुकी थी. हालांकि, पहले भी ये शेयर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनमें गजब की तेजी देखने को मिली है. ऐसे में सवाल लाजमी है कि आखिर इस तेजी की वजह क्या है?

ये है तेजी की वजह
जिस चॉकलेट कंपनी की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है Lotus chocolate. अब चलिए इसके शेयरों के रॉकेट बनने की वजह भी जान लेते हैं. दरअसल, अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की FMCG यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Ltd) ने लोटस चॉकलेट की 51% हिस्सेदारी 74 करोड़ रुपए में खरीदने की डील की है. इस खबर के आम होने के बाद से लोटस चॉकलेट के शेयर तेजी से ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. 

20 दिनों से अपर सर्किट 
लोटस चॉकलेट के शेयरों में 20 दिन से अपर सर्किट लग रहा है. 23 दिसंबर को लोटस चॉकलेट का शेयर 96 रुपए पर था जो आज 267 रुपए पर खुला. ये शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया है. बीते 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 21.51%, एक महीने में 177.75% और छह महीने में 150.47% का रिटर्न दिया है. बता दें कि Lotus chocolate चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है.

इतना है चॉकलेट का कारोबार 
मुकेश अंबानी के चॉकलेट के कारोबार में उतरने की वजह है इस मार्केट का लगातार बड़ा होता जाना. एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 में भारतीय चॉकलेट मार्केट का साइज 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. 2028 तक इसके 4.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. 2023-2028 के दौरान यह 8.8% की ग्रोथ रेट (CAGR) से आगे बढ़ सकता है. टोटल मार्केट में वाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट का अच्छा खासा शेयर है. देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चॉकलेट ब्रैंड में Cadbury, Nestle, Ferrero Rocher, Amul, Parle, Mars और Hershey Chocolates शामिल हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

9 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

11 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

11 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

9 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.