होम / बिजनेस / जानें क्यों गौतम अडानी ने की राजस्थान के मुख्यमंत्री की तारीफ, सुनाया पुराना किस्सा

जानें क्यों गौतम अडानी ने की राजस्थान के मुख्यमंत्री की तारीफ, सुनाया पुराना किस्सा

एक रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह राजस्थान में 35,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहले ही कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राजस्थान के सियासी ड्रामे के बीच हुई 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022 समिट' में एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी भी पहुंचे. उन्होंने जहां 5 से 7 सालों में राज्य में 65,000 करोड़ रुपए के नए निवेश का वादा किया. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी सराहा. बता दें कि राजस्थान में नेताओं की आपसी खींचतान के चलते इस इन्वेस्ट समिट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में रहते हुए CM की कुर्सी भी अपने पास रखना चाहते थे. लेकिन बाद में उन्होंने अपने कदम वापस खींच लिए.   

साझा किया अनुभव 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्वेस्ट समिट में अपने भाषण में गौतम अडानी ने अशोक गहलोत की पिछली सरकार के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब वो सीएम अशोक गहलोत से पहली बार मिले थे, तो उन्होंने राजस्थान के बिजली क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई थी. इस पर सीएम ने तत्काल उनका समर्थन दिया और प्रशासन को अभी मंजूरियां जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया. अडानी ने कहा, 'मैंने इतनी तत्परता और तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया पहली बार देखी थी. यही कारण है कि कावई का 1,320 मेगावाट का बिजली संयंत्र महज 36 महीनों में पूरा हो गया. यह सबसे तेजी से बनाया गया बिजली प्लांट है'. 

इन योजनाओं को सराहा
गौतम अडानी ने राजस्थान सरकार की 'जागृति बैक टू वर्क' योजना, शक्ति उड़ान योजना और मुख्यमंत्री अनु-प्रीति कोचिंग स्कीम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से सामाजिक उत्थान के साथ ही राज्य की आर्थिक प्रगति हुई है. ये सभी योजनाएं रोजगार को बढ़ावा देने के मामले में एक ट्रेंड सेटर बन गई हैं और शिक्षा एवं स्वास्थ्य की पहुंच को सुनिश्चित करती हैं. अडानी ने कहा कि उनका समूह राज्य में बिजली क्षेत्र का पहले से बड़ा निवेशक है. वहीं अंबुजा सीमेंट और ACC के अधिग्रहण के बाद वह दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है, जिसके राज्य में 3 प्लांट हैं. लिहाजा, इस क्षेत्र में भी उनका समूह और निवेश बढ़ाएगा. 

अभी इतने करोड़ का निवेश
एक रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह राजस्थान में 35,000 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुका है. आने वाले 5 से 7 साल में ऊर्जा क्षेत्र में 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है. इसके साथ ही सीमेंट सेक्टर में भी करीब 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. बाकी इन्वेस्टमेंट योजनाओं को मिलाकर अडानी समूह राजस्थान में अगले कुछ सालों में कुल 65,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगा, इससे राज्य में 40,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago