✕

होम / बिजनेस / AAP का आरोप. तिहाड़ में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ

AAP का आरोप. तिहाड़ में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल को जेल में समाप्‍त करने की बड़ी साजिश हो रही है. उन्‍होंने कहा कि साजिश ये रही है कि वो गंभीर बीमार हों जाए और आने के बाद इलाज कराते रहें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसूलिन दिए जाने को लेकर आरोप प्रत्‍यारोपों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस कड़ी में अब आम आदमी पार्टी नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को स्‍लो पॉयजन दिया जा रहा है. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को जब इंसूलिन की सबसे ज्‍यादा जरूरत है उस वक्‍त में उन्‍हें इंसूलिन नहीं दिया जा रहा है, जिससे जब वो जेल से बाहर आएं तो इलाज कराते रहें और हमेशा बीमार रहें. 

सौरभ भारद्वाज ने क्‍या लगाया आरोप 
दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि षडयंत्र किया जा रहा है कि एक तरह से अरविंद केजरीवाल की हत्‍या की जाए. अरविंद केजरीवाल को सबके सामने स्‍लो डेथ दी जा रही है. उन्‍होने जेल की रीडिंग के बारे में बताते हुए कहा कि 12 अप्रैल को सुबह उनकी रीडिंग 320 थी, जो रीडिंग 100 या 120 होनी चाहिए. रात के नौ बजे उनकी रीडिंग थी 260. उन्‍होंने दिल्‍ली  के एलजी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सुन ले एलजी उन्‍होंने 6 अप्रैल को आम खाया था, उन्‍होंने कहा हमारे आपके सभी के घरों में हम कहते हैं एक आम खा लो पापा क्‍या हो जाएगा. इंसूलिन ले लेना. उन्‍होंने सवाल पूछते हुए कहा अरविंद ने 6 तारीख को आम खाया था तो क्‍या 12 तारीख को  उनकी शुगर 320 हो जाएगी. उन्‍होंने कहा कि एक आदमी को इंसूलिन की जरूरत है लेकिन ये लोग नहीं दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: इस मेड इन इंडिया ऐप ने पार किया 1 मिलियन का मार्क, अब कंपनी की ये है तैयारी

प्रशासन कह रहा है इंसूलिन नहीं देंगे
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्‍ली जो बड़े आईएएस अधिकारी आज पानी, बिजली, सीवर की व्‍यवस्‍थाओं को ठप करने में लगे हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि आज ईडी और सीबीआई के अधिकारी एक एक विपक्षी नेता को पकड़कर जेल में डालने में लगे हैं. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप उन पर विश्‍वास कर लीजिए कि अरविंद केजरीवाल उनके पास सुरक्षित और ठीक रहेंगे. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्‍ली के सीएम को जेल में खत्‍म करने की एक साजिश है. उन्‍होंने कहा कि उनका मल्‍टी ऑर्गन डैमेज हो जाए, अलग अलग पार्ट में परेशानियां हो, कभी लीवर और हार्ट का इलाज करा रहे हों, किसी भी शुगर के पेसेंट से पूछ लीजिए अगर ये स्थिति हो और इंसुलिन न दी जाए तो क्‍या होगा.  

शराब घोटाले में जेल में हैं अरविंद केजरीवाल 
अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के मनीष सिसोदिया मौजूदा समय में शराब घोटाले को लेकर जेल में हैं. उन पर इस शराब घोटाले में दिल्‍ली सरकार के रेवेन्‍यू को नुकसान पहुंचाने से लेकर 100 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगा है. इस मामले में मनीष सिसोदिया जहां डेढ साल से जेल में बंद हैं वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे. जबकि उनसे पहले गिरफ्तार हुए संजय सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

41 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

3 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

41 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

4 hours ago