होम / बिजनेस / पीएम मोदी ने क्यों कहा ‘इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है’
पीएम मोदी ने क्यों कहा ‘इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है’
जब दुनिया में शांतिप्रिय लोगों की बात होती है तो मदर ऑफ डेमोक्रेसी होने का गौरव और बढ़ जाता है.सभी प्रवासियों को मैं राष्ट्रदूत कहता हूं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मध्य प्रदेश के इंदौर में हो रहे युवा प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आज पीएम मोदी ने संबोधित किया। इंदौर में हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने इंदौर का परिचय देते हुए कहा कि कहा इंदौर एक दौर है और ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है, लेकिन फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इसने स्वच्छता के मामले में अलग स्टैंडर्ड स्थापित किया है. इंदौर की कचौरी, समोसे, शिकंजी लाजबाव है, जिसने भी देखा उसके मुंह का पानी नहीं रूका और जिसने चखा उसने कहीं पलट कर नहीं देखा. इंदौर को स्वच्छता के साथ साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं.
ये सम्मेलन देश के हृदय क्षेत्र में हो रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि जब लोगों से फेस टू फेस बात की जाती है तो उसका अलग ही आनंद और अलग ही महत्व होता है. यहां मौजूद प्रवासी अपनी मिटटी को नमन करने आया है। ये सम्मेलन एमपी की उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदयक्षेत्र कहा जाता है. यहां की आदिवासी संस्कृति से लेकर इंदौर का खानपान, यहां मौजूद राष्ट्रीय पार्क और विशेषताएं कई हैं जो आपकी इस यात्रा को और शानदार बनाएंगें.
सभी प्रवासी हमारे ब्रैंड अंबेसडर हैं
ये दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है. ये आपके सामने एक बार फिर स्वर्णिम काल लेकर आया है. ये ऐसे समय में 75 साल का उत्सव मना रहा है. आज अपने करोड़ों प्रवासी लोगों को मैप पर देखते हैं तो एक अलग ही तस्वीर दिखती है जब करोड़ों लोग पूरी दुनिया में दिखते हैं तो उसमें वसुधैव कुटुंबकम का भाव भी दिखता है. आपकी भूमिका अलग-अलग देशों में हमारे ब्रैंड अंबेसडर की है. आप योगा, कोटेज इंडस्ट्री और मिलेट के ब्रैंड अंबेसडर है. आप जानते हैं कि यूएन ने इस साल मिलेट को लेकर मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कुछ मिलेट प्रोडक्ट को अपने साथ लेकर जरूर जाइयेगा. जब भारत कोविड महामारी के बीच स्वदेशी वैक्सीन बना लेता है, जब भारत 220 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाता है, जब भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनता है, जब मेक इन इडिया का डंका बजता है, तब दुनिया के लोग जानना चाहता हैं कि भारत की स्पीड क्या है.
हमारे बुजुर्गों के दस्तावेजों का करें संकलन
आज आप लोग जो भी अलग-अलग देशों में रहे हैं उन्हें वहां रह चुके हमारे उन बुजुर्गो के बारे में जानने के लिए काम करना चाहिए जिन्होंने वहां कुछ किया है. वहां के सरकारों के पास कुछ दस्तावेज होंगें। हमें उन दस्तावेजों को संकलित करने पर काम करना चाहिए. उनका ऑडियो हो या वीडियो हो उस फार्मेट में उसे संकलित किया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई व्यक्ति विदेश जाता है और वहां अगर एक भी भारतीय उसे मिल जाता है तो उस वक्त जैसे उसे लगता है कि उसे जैसे पूरा भारत मिल गया. बीते आठ वर्षों में अपने डायसपोरा को ताकत देने का काम किया है. उन्होंने गयाना के राष्ट्रपति को उनकी उस वक्त की यादों को याद करने के लिए धन्यवद अदा किया जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम भी नहीं थे.
भारत को लेकर बढ़ रही है जिज्ञासा
वैश्विक मंच पर भारत की बात अलग ही तौर पर जानी जाती है। भारत के प्रति जिज्ञासा और भी बढ़ी है. ऐेसे में प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. आप भारत के बारे में जितना जानेंगे उतना ज्यादा आप बता पाएंगें. ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम जी 20 को एक डिप्लोमेटिक इवेंट नहीं बल्कि जनभागीधारी का इवेंट बनाना चाहते हैं. जब ये इवेंट हो जाएगा तब आप भी अपने देश के प्रतिनिधियों को अपने कार्यक्रम में बुलाएं और उनसे उनका भारत को लेकर अनुभव जानें. जी 20 में 200 मीटिंग होने जा रही है।.उन मुलाकाताों के बाद आप उन्हें बुलाएं और उनका अनुभव भी जानें। आज भारत के पास सक्षम ताकत है. जितनी युवाओं में जिज्ञासा बढ़ेगी उतना भारत में पर्यटन बढ़ेगा.
टैग्स