✕

होम / बिजनेस / बाजार बेजार, लेकिन Azad Engineering के शेयरों में बहार, आखिर क्या है वजह?

बाजार बेजार, लेकिन Azad Engineering के शेयरों में बहार, आखिर क्या है वजह?

बताया जाता है कि इस साल की शुरुआत में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग में निवेश किया था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कितना पैसा लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में इस समय कोहराम मचा हुआ है. मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गए. जबकि दीपावली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे. बाजार में आज आई इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. खबर लिखे जाने तक Sensex 1,336.30 और Nifty 437.55 अंक गिर चुका था. लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट हावी नज़र आ रही है. इस बीच, एक कंपनी की चाल से सबको चौंका दिया है. 

यहां से मिला है ऑर्डर
गिरते बाजार में भी Azad Engineering के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. सुबह साढ़े 11 बजे तक इसमें 9.52% की शानदार तेजी आ चुकी थी. 1,601 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2,080 रुपए है. चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर बेजार बाजार में इस कंपनी के शेयरों में बहार क्यों आई हुई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, आजाद इंजीनियरिंग को बड़ा ऑर्डर मिला है, इस वजह से कंपनी के शेयर निवेशकों को लुभा रहे हैं. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसे  MITSUBISHI HEAVY INDUSTRIES से 700 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी हैवी मशीन उपलब्ध कराएगी.

विदेशी निवेशक भी खुश
आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है. खासबात यह है कि विदेशी निवेशक भी इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. एक साल में उनकी हिस्सेदारी 4.68% से बढ़कर 9.74 प्रतिशत हो गई है. आजाद इंजीनियरिंग एयरोस्पेस, डिफेस, एनर्जी और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री के लिए ग्लोबल ऑरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEMs) सप्लाई करती है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल की शुरुआत में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग में निवेश किया था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कितना पैसा लगाया है.

यहां भी तेजी का माहौल
इसी तरह, गिरावट वाले बाजार में Gensol Engineering के शेयर भी तेजी से दौड़ रहे हैं. इसमें उछाल की वजह भी वही है- ऑर्डर बुक का मजबूत होना. Gensol Engineering को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी को 780 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस खबर के आम होते ही कंपनी के शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसने 2.46% की बढ़त हासिल कर ली थी. 834.70 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,376 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

34 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

47 minutes ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

56 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

2 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

56 minutes ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

34 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

47 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago