होम / BW क्लास / शेयर बाजार में क्यों होता है बुल और बेयर का इस्तेमाल?

शेयर बाजार में क्यों होता है बुल और बेयर का इस्तेमाल?

यदि आपको शेयर बाजार में दिलचस्पी है, तो आप इससे जुड़ी ख़बरें भी पढ़ते होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपको शेयर बाजार में दिलचस्पी है, तो आप इससे जुड़ी ख़बरें भी पढ़ते होंगे. ऐसे में आपने कभी न कभी इन खबरों के साथ बुल यानी कि बैल और बेयर यानी कि भालू की तस्वीर भी देखी होगी. लेकिन क्या आप इसका मतलब समझते हैं? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं. क्योंकि अगर आप स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने जा रहे हैं या लगाते हैं, तो आपको वहां की टर्मिनॉलॉजी भी मालूम होनी चाहिए.

बुल मार्केट

जब बाजार में तेजी का माहौल हो, या निवेशक-ट्रेडरों का अनुमान है कि शेयर के भाव ऊपर चढ़ेंगे और पूरे बाजार का सूचकांक ऊपर उठेगा, तब उसे बुल मार्केट कहा जाता है. यानी ऐसी खबरों में बुल की तस्वीर लगाई जा सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो यदि एक तय समय में बाजार लगातार ऊपर की तरफ जाता रहता है, तो कहा जाता है कि बाजार बुल मार्केट में है. इसलिए जब भी बुल दिखे तो समझ लीजिये सब अच्‍छा ही अच्‍छा है.

बेयर मार्केट

बेयर मार्केट बुल से एकदम उलट है. जब बाजार भाव नीचे गिरने की आशंका व्‍यक्‍त की जाए या लंबे समय तक बाजार नीचे की तरफ जा रहा हो, तो कहा जाता है कि बाजार बेयर ट्रेंड में है. लिहाजा, बेयर यानी भालू नजर आए, तो संभलकर निवेश करें.

आखिर ऐसा क्यों?

शेयर बाजार में वृद्धि और गिरावट को दर्शाने के लिए आखिर इन जानवरों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इसका जवाब बड़ा दिलचस्प है. भालू यानी कि बेयर अमूमन पंजे नीचे झुकाकर हमला बोलता है. दरअसल, भालू सामने वाले को डराने के लिए अपने दो पैरों पर खड़ा हो जाता है, ऐसे में उसकी लम्बाई काफी ज्यादा हो जाती है और जब वो हमला बोलता है तो स्वाभाविक रूप से उसके पंजे नीचे की ओर हो जाते हैं. इसके उलट बैल अपने सींगों से हवा में ऊपर की ओर उछालता है. इसलिए बेयर का मतलब है बाजार में मंदी का रुख है और बुल का मतलब है तेजी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago